Loading account

सभोपदेशक 4:12

अकेले व्यक्ति पर तो कोई भी प्रबल हो सकता है, परन्तु दो होने से वे उसका सामना कर सकते है। तीन लड़ियों से बंटी रस्सी जल्दी नहीं टूटती।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: सभोपदेशक 4

9एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनको अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है।

10क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे तो दूसरा अपने साथी को उठाएगा। परन्तु उस पर हाय कि जब वह अकेला गिरे तो उसको उठाने वाला कोई दूसरा न हो।

11फिर, यदि दो व्यक्ति साथ सोएं तो वे गरम रहते हैं, परन्तु एक अकेला कैसे गरम रह सकता है?

12अकेले व्यक्ति पर तो कोई भी प्रबल हो सकता है, परन्तु दो होने से वे उसका सामना कर सकते है। तीन लड़ियों से बंटी रस्सी जल्दी नहीं टूटती।

13बुद्धिमान लड़का दरिद्र होने पर भी उस वृद्ध और मूर्ख राजा से अच्छा है जो अब सम्मति ग्रहण करना नहीं जानता।

14क्योंकि वह राजा बनने के लिए बन्दीगृह से निकल आया है, चाहे वह अपने राज्य में दरिद्र ही उत्पन्न हुआ था।

15मैंने सूर्य के नीचे सब जीवितों को उस दूसरे लड़के के पक्ष में भीड़ लगाते देखा है जो उसका स्थान लेने के लिए खड़ा होता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: सभोपदेशक 4

संबंधित पद

  • दानिय्येल 3:16–17

    तब शद्रक, मेशक और अबेद-नगो ने राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, हमें इस सम्बन्ध में तुझे उत्तर देने की कोई आवश्यकता नहीं जान पड़ती।

  • इफिसियों 4:3

    और यत्न करो कि मेल के बन्धन में आत्मा की एकता सुरक्षित रहे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).