इफिसियों 1:3
हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता परमेश्वर धन्य हो, जिसने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशिशों से आशिशित किया है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इफिसियों 1
1पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, इफिसुस निवासी उन पवित्र लोगों को जो मसीह यीशु में विश्वासी हैः
2हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और -शान्ति मिले।
3हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता परमेश्वर धन्य हो, जिसने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशिशों से आशिशित किया है।
4उसने हमें जगत की उत्पत्ति से पूर्व मसीह में चुन लिया कि हम उसके समक्ष प्रेम में पवित्र और निर्दोष हो।
5उसने हमें अपनी इच्छा के भले अभिप्राय के अनुसार पहिले से ही अपने लिए यीशु मसीह के द्वारा लेपालक पुत्र होने के लिए ठहराया,
6कि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो जिसे उसने हमें उस अति प्रिय में सेंतमेंत दिया।
संबंधित पद
- 1 पतरस 1:3
हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की स्तुति हो, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से जिला उठाने के द्वारा, अपनी अपार दया के अनुसार, एक जीवित आशा के लिए हमें नया जन्म दिया,
- 2 कुरिन्थियों 1:3
धन्य है परमेश्वर, हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शान्ति का परमेश्वर है।
- इफिसियों 2:6
और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया और स्वर्गीय स्थानों में बैठाया,
- उत्पत्ति 22:18
और तेरे वंशजों के कारण पृथ्वी की सारी जातियां आशीष पाएंगीः क्योंकि तूने मेरी आज्ञा का पालन किया है।”
- प्रकाशितवाक्य 5:9–14
और उन्होंने यह नया गीत गायाः “तू इस पुस्तक के लेने और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है, क्योंकि तू ने वध होकर अपने लहू से प्रत्येक कुल, भाषा, लोग और जाति में से परमेश्वर के लिए लोगों को मोल लिया है।
- यूहन्ना 10:29–30
मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे दिया है, सबसे महान् है, और कोई भी उन्हें पिता के हाथों से नहीं छीन सकता।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).