इफिसियों 4:29
कोई अशलील बात तुम्हारे मुंह से न निकले, परन्तु केवल ऐसी बात निकले जो उस समय की आवश्यकता के अनुसार उन्नति के लिए उत्तम हो, जिससे कि सुनने वालों पर अनुग्रह हो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इफिसियों 4
26क्रोध तो करो पर पाप न करो। तुम्हारा क्रोध सूर्य अस्त होने तक बना न रहे।
27शैतान को अवसर न दो।
28चोरी करने वाला फिर चोरी न करे, परन्तु भलाई करने के लिए अपने हाथों से परिश्रम करे, जिससे कि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो।
29कोई अशलील बात तुम्हारे मुंह से न निकले, परन्तु केवल ऐसी बात निकले जो उस समय की आवश्यकता के अनुसार उन्नति के लिए उत्तम हो, जिससे कि सुनने वालों पर अनुग्रह हो।
30परमेश्वर के पवित्र आत्मा को -शोकित मत करो, जिस से तुम पर छुटकारे के दिन के लिए छाप दी गई है।
31सब प्रकार की कड़ुवाहट, रोज, क्रोध, कलह और निन्दा, सब प्रकार के बैर-भाव सहित तुम से दूर किए जाए।
32एक दूसरे के प्रति दयालु और करफ़णामय बनो, और परमेश्वर ने मसीह में जैसे तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 4:6
तुम्हारी बातचीत सदैव अनुग्रहमयी और सलोनी हो कि तुम प्रत्येक व्यक्ति को उचित उत्तर देना जान जाओ।
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:11
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
- सभोपदेशक 10:12
बुद्धिमान से मुख से निकले शब्द दयामय होते हैं जबकि मूर्ख के होंठ उसी का विनाश कर देते है।
- नीतिवचन 15:7
बुद्धिमान के होंठ ज्ञान फैलाते हैं, परन्तु मूर्खों का मन ऐसा नहीं करने देता।
- कुलुस्सियों 3:8–9
परन्तु अब तुम भी इन सब को अर्थात् क्रोध, रोज, बैरभाव, निन्दा और मुंह से गालियां बकना, छोड़ दो।
- मत्ती 12:34–37
हे सांप के बच्चो, तुम दुष्ट होते हुए अच्छी बातें कैसे कह सकते हो? क्योंकि जो हृदय में भरा होता है, वहीं मुंह पर आता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).