इफिसियों 6:12
हमारा संघर्ष तो मांस और लहू से नहीं वरन् प्रधानों, अधिकारियों, अन्धकार की सांसारिक शक्तियों तथा दुष्टता की उन आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इफिसियों 6
9हे स्वामियो, तुम भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करो। यह जानते हुए कि तुम दोनों का स्वामी स्वर्ग में है और वह निज्पक्ष है। धमकियां देना छोड़ो।
10अतः प्रभु और उसके सामर्थ्य की शक्ति में बलवान बनो।
11परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करो जिस से तुम शैतान की युक्तियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सको।
12हमारा संघर्ष तो मांस और लहू से नहीं वरन् प्रधानों, अधिकारियों, अन्धकार की सांसारिक शक्तियों तथा दुष्टता की उन आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में है।
13इसलिए परमेश्वर के समस्त अस्त्र-शस्त्र धारण करो, जिस से तुम बुरे दिन में सामना कर सको और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।
14अतः सत्य से अपनी कमर कस कर और धार्मिकता की झिलम पहिन कर,
15तथा पैरों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहिन कर स्थिर रहो।
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 1:13
उसने तो हमें अन्धकार के साम्राज्य से छुड़ा कर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया है,
- 2 कुरिन्थियों 4:4
उन अविश्वासियों की बुद्धि को इस संसार के ईशवर ने अन्धा कर दिया है कि वे परमेश्वर के प्रतिरूप, अर्थात् मसीह के तेजस्वी सुसमाचार की ज्योति को न देख सके।
- इफिसियों 2:2
जिनमें तुम पहिले इस संसार की रीति और आकाश में शासन करने वाले अधिकारी अर्थात् उस आत्मा के अनुसार चलते थे जो अब भी आज्ञा न मानने वालों में क्रियाशील है।
- कुलुस्सियों 2:15
जब उसने प्रधानों और अधिकारियों को उसके द्वारा निरस्त्र कर दिया, तब उन पर विजय प्राप्त करके उनका खुल्लम-खुल्ला तमाशा बनाया।
- प्रेरितों के काम 26:18
कि तू उनकी आंखे खोले जिससे कि वे अंधकार से ज्योति की ओर तथा शैतान के राज्य से परमेश्वर की ओर फिरें जिससे कि वे पापों की क्षमा और उन लोगों के साथ उत्तराधिकार प्राप्त करें जो मुझ पर विश्वास करने के द्वारा पवित्र हुए है।’
- इफिसियों 1:21
सब प्रकार की प्रधानता, अधिकार, सामर्थ्य और प्रभुता के, तथा प्रत्येक नाम के ऊपर, जो न केवल इस युग में , परन्तु आने वाले युग में भी लिया जाएगा, बैठाया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).