Loading account

यहेजकेल 36:27

और मैं अपना आत्मा तुम में डालूंगा और तुम्हें अपनी विधियों पर चलाऊंगा और तुम मेरे नियमों का सावधानी से पालन करोगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यहेजकेल 36

24क्योंकि मैं तुम्हें जाति-जाति और देश-देश में से इकट्ठा करूंगा और तुम्हें तुम्हारे निज देश में पहुंचा दूंगा।

25तब मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा और तुम शुद्ध हो जाओगे; मैं तुम्हें तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूर्तियों से शुद्ध करूंगा।

26और फिर मैं तुम्हें एक नया हृदय दूंगा और तुम्हारे भीतर एक नई आत्मा उत्पन्न करूंगा और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम्हें मांस का हृदय दूंगा।

27और मैं अपना आत्मा तुम में डालूंगा और तुम्हें अपनी विधियों पर चलाऊंगा और तुम मेरे नियमों का सावधानी से पालन करोगे।

28और जो देश मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था तुम उसमें बस जाओगे; तब तुम मेरी प्रजा होगे और मैं तुम्हारा परमेश्वर होऊंगा।

29फिर मैं तुम्हें तुम्हारी सारी अशुद्धता से छुड़ाऊंगा, और अन्न को उपजाकर अत्यधिक बढ़ाऊंगा, और मैं तुम्हारे बीच अकाल न पड़ने दूंगा।

30मैं वृक्षों के फल और खेत की उपज बढ़ाऊंगा जिससे कि जाति-जाति के मध्य अकाल के कारण फिर तुम्हारी निन्दा न हो।

पूरा अध्याय पढ़ें: यहेजकेल 36

संबंधित पद

  • तीतुस 3:3–6

    क्योंकि हम सब भी पहिले निर्बुद्धि, अनाज्ञाकारी, भ्रम में पड़े हुए तथा विभिन्न प्रकार की वासनाओं और अभिलाषाओं के दास थे, और अपना जीवन डाह व ईर्ष्या में व्यतीत करते थे। हम घृणित थे तथा एक दूसरे से बैर रखते थे।

  • इब्रानियों 13:21

    तुम्हें सब भले गुणों से परिपूर्ण करे, जिस से तुम उसकी इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उसकी दृष्टि में प्रिय है, वह यीशु मसीह के द्वारा हमारे अन्दर पूरा करे। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

  • 1 कुरिन्थियों 3:16

    क्या तुम नहीं जानते कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?

  • यहेजकेल 39:29

    और मैं फिर कभी उनसे अपना मुख न फेरूंगा क्योंकि मैंने इस्राएल पर अपना आत्मा उंडेला है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”

  • यिर्मयाह 31:33

    “परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बांधूंगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूंगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूंगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।

  • नीतिवचन 1:23

    यदि तुम मेरी डांट सुनकर मन फिराते तो मैं अपनी आत्मा तुम पर उंडेलती, मैं तुम पर अपने वचन प्रकट करती।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).