एज्रा 7:10
और एज्रा ने यहोवा की व्यवस्था का अध्ययन करने, उस पर चलने और इस्राएल में उसकी विधि और नियम सिखाने में अपना मन लगाया था।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: एज्रा 7
7और इस्राएलियों, याजकों, लेवियों, गवैयों, द्वारपालों तथा मन्दिर के सेवकों में से कुछ लोग राजा अर्तक्षत्र के राज्य के सातवें वर्ष में यरूशलेम आए।
8और वह राजा के सातवें वर्ष के पांचवें महीने में यरूशलेम आया।
9क्योंकि प्रथम माह के प्रथम दिन तो वह बेबीलोन से चला, और पांचवें माह के प्रथम दिन वह यरूशलेम पहुंचा, क्योंकि उसके परमेश्वर का भला हाथ उस पर था।
10और एज्रा ने यहोवा की व्यवस्था का अध्ययन करने, उस पर चलने और इस्राएल में उसकी विधि और नियम सिखाने में अपना मन लगाया था।
11एज्रा याजक तो शास्त्री तथा यहोवा की आज्ञाओं की शब्दावलियों और इस्राएल को दी गई उसकी विधियों का ज्ञाता था, जो आज्ञा राजा अर्तक्षत्र ने उसे दी उसकी प्रतिलिपि यह हैः
12“राजाओं के राजा अर्तक्षत्र की ओर से एज्रा याजक के नाम जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का शास्त्री हैः पूर्णतः कुशल हो। और अब
13मैं यह आज्ञा देता हूं कि इस्राएल के जो लोग तथा उनके याजक और लेवीय मेरे राज्य में हैं, उनमें से जितने यरूशलेम जाना चाहते हैं, वे तेरे साथ जा सकते हे।
संबंधित पद
- 2 तीमुथियुस 4:2
कि वचन का प्रचार कर, समय और असमय तैयार रह, बड़े धैर्य से शिक्षा देते हुए ताड़ना दे, डांट और समझा।
- मलाकी 2:7
क्योंकि याजक को चाहिए कि वह अपने होठों से ज्ञान की रक्षा करे और लोग उसके मुंह से शिक्षा की अभिलाषा रखें क्योंकि वह तो सेनाओं के यहोवा का दूत है।
- मत्ती 7:24
“इसलिए जो कोई मेरे इन वचनों को सुनकर उन पर चलता है, वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान है जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया।
- यूहन्ना 13:17
तुम इन बातों को जानते हो-यदि उनपर चलो तो तुम धन्य हो।
- एज्रा 7:25
और हे एज्रा, तू अपने परमेश्वर की उस बुद्धि के अनुसार जो तुझ में है, हाकिमों और न्यायियों को नियुक्त करना कि वे नदी पार के समस्त निवासियों, अर्थात् उन सब का जो तेरे परमेश्वर की व्यवस्था को जानते हैं, न्याय करें; और जो कोई उनको न जानता हो, तू उसे सिखाना।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).