Loading account

उत्पत्ति 1:31

तब परमेश्वर ने सब कुछ जो उसने बनाया था देखा। और देखो, वह बहुत अच्छा था। तब संध्या हुई, फिर सवेरा हुआ। इस प्रकार छठवां दिन हो गया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 1

28परमेश्वर ने उन्हें आशीष दी, और उनसे कहा, “फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ और उसे अपने वश में कर लो, और समुद्र की मछलियों तथा आकाश के पक्षियों और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले प्रत्येक जीव-जन्तु पर अधिकार रखो।”

29फिर परमेश्वर ने कहा, “देखो, मैंने समस्त पृथ्वी का प्रत्येक पौधा जो बीज उत्पन्न करता है तथा प्रत्येक पेड़ जिस पर बीज वाले फल होते हैं, तुम्हें दिया है। सब तुम्हारे भोजन के लिए हो।

30तथा पृथ्वी के प्रत्येक पशु और आकाश के प्रत्येक पक्षी और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले प्रत्येक जन्तु अर्थात् प्रत्येक जिसमें जीवन का प्राण है-प्रत्येक को भोजन के लिए सब प्रकार के हरे पौधे दिए है।” और वैसा ही हो गया।

31तब परमेश्वर ने सब कुछ जो उसने बनाया था देखा। और देखो, वह बहुत अच्छा था। तब संध्या हुई, फिर सवेरा हुआ। इस प्रकार छठवां दिन हो गया।

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 1

संबंधित पद

  • 1 तीमुथियुस 4:4

    परमेश्वर ने जो कुछ बनाया वह सब अच्छा है, और कुछ भी अस्वीकार करने योग्य नहीं, यदि उसको धन्यवाद के साथ खाया जाए,

  • निर्गमन 20:11

    क्योंकि यहोवा ने छः दिन में आकाश और पृथ्वी, समुद्र और जो कुछ उनमें है, सबको बनाया और सातवें दिन विश्राम किया, इसलिए यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसे पवित्र ठहराया।

  • विलापगीत 3:38

    क्या परमप्रधान के मुख से ही भलाई और बुराई दोनों की आज्ञाएं नहीं निकलतीं?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).