उत्पत्ति 2:24
इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे एक ही तन बने रहेंगे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 2
21अतः यहोवा परमेश्वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो रहा था तो उसने उसकी एक पसली निकालकर उसके स्थान में मांस भर दिया।
22तब यहोवा परमेश्वर, आदम में से निकाली गई उस पसली से एक स्त्री की रचना करके, उसे आदम के पास ले आया।
23और आदम ने कहा, “यह तो मेरी हड्डियों में की हड्डी, और मेरे मांस में का मांस है; अतः यह नारी कहलाएगी, क्योंकि यह नर में से निकाली गई है।”
24इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे एक ही तन बने रहेंगे।
25आदम और उसकी पत्नी दानों नंगे थे, पर लजाते न थे।
संबंधित पद
- मत्ती 19:3–9
फिर कुछ फरीसी उसकी परीक्षा करने के लिए उसके पास आए और कहने लगे, “क्या पुरुष के लिए अपनी पत्नी को किसी भी कारण से तलाक देना उचित है?”
- इफिसियों 5:28–31
इसी प्रकार उचित है कि पति भी अपनी पत्नी से अपनी देह के समान प्रेम करे। जो अपनी पत्नी से प्रेम करता है वह स्वयं अपने आप से प्रेम करता है।
- मरकुस 10:6–12
परन्तु सृष्टि के आरम्भ से, परमेश्वर ने उन्हें नर और नारी बनाया।
- रोमियों 7:2
क्योंकि विवाहिता स्त्री अपने पति के जीवित रहते व्यवस्था से बंधी हुई है; परन्तु यदि उसके पति की मृत्यु हो जाए, तो वह उस पति-सम्बन्धित व्यवस्था से मुक्त हो जाती है।
- 1 पतरस 3:1–7
इसी प्रकार, हे पत्नियों, अपने अपने पति के अधीन रहो जिस से यदि उनमें से कुछ वचन का पालन न करते हों,
- 1 कुरिन्थियों 7:2–4
परन्तु व्यभिचार से बचने के लिए प्रत्येक पुरष की अपनी पत्नी और प्रत्येक स्त्री का अपना पति हो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).