Loading account

इब्रानियों 10:25

और एक दूसर के साथ इकट्ठा होना न छोड़ो, जैसा कि कितनों की रीति है, वरन् एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, और उस दिन को निकट आते देख कर और भी अधिक इन बातों को किया करो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इब्रानियों 10

22तो आओ, हम सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिए हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलाकर, परमेश्वर के समीप आए।

23आओ, हम अपनी आशा के अंगीकार को अचल होकर दृढ़ता से थामे रहें, क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।

24और ध्यान रखें कि किस प्रकार प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित कर सकते हैं,

25और एक दूसर के साथ इकट्ठा होना न छोड़ो, जैसा कि कितनों की रीति है, वरन् एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, और उस दिन को निकट आते देख कर और भी अधिक इन बातों को किया करो।

26यदि सत्य का ज्ञान प्राप्त करने के बाद भी हम जानबूझकर पाप करते रहें तो फिर पापों के लिए कोई बलिदान शेज न रहा,

27परन्तु दण्ड की भयानक प्रतीक्षा और अग्नि-ज्वाला शेज है जो विरोधियों को भस्म कर देगी।

28जो कोई मूसा की व्यवस्था का उल्लंघन करता है, वह दो या तीन लोगों की गवाही पर बिना दया के मार डाला जाता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: इब्रानियों 10

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 2:42

    और वे प्रेरितों से लगातार शिक्षा पाने, संगति रखने, रोटी तोड़ने, और प्रार्थना करने में लवलीन रहे।

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5:11

    इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो जैसा कि तुम कर भी रहे हो।

  • मत्ती 18:20

    क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम में एकत्रित होते हैं, वहां मैं उनके बीच में हूँ।”

  • इब्रानियों 3:13

    जब तक आज का दिन कहलाता है, तुम दिन प्रतिदिन एक दूसरे को प्रोत्साहित करो, कहीं ऐसा न हो कि तुम में से कोई व्यक्ति पाप के छल में पड़कर कठोर हो जाए।

  • इब्रानियों 10:24

    और ध्यान रखें कि किस प्रकार प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित कर सकते हैं,

  • 1 कुरिन्थियों 5:4

    जब तुम हमारे प्रभु यीशु के नाम में एकत्रित हो, और आत्मा में मैं भी तुम्हारे साथ, तो हमारे प्रभु यीशु के सामर्थ्य से

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).