इब्रानियों 11:1
विश्वास तो आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 11
1विश्वास तो आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।
2इसी के कारण प्राचीनकाल के लोगों की अच्छी गवाही दी गई।
3विश्वास ही से हम जानते हैं कि परमेश्वर के वचन के द्वारा समस्त सृष्टि की रचना ऐसी की गई कि जो कुछ देखने में आता है, वह दिखाई देने वाली वस्तुओं से नहीं बनाया गया था।
4विश्वास ही से हाबिल ने परमेश्वर के लिए कैन से उत्तम बलिदान चढ़ाया, जिसके द्वारा उसके धर्मी होने की गवाही दी गई और परमेश्वर ने उसकी भेंटों के विजय में गवाही दी। यघपि हाबिल मर चुका है, फिर भी विश्वास के द्वारा अब तक बोलता है।
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 5:7
क्योंकि हम रूप देख कर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं-
- 2 कुरिन्थियों 4:18
हमारी दृष्टि उन वस्तुओं पर नहीं जो दिखाई देती हैं, पर उन वस्तुओं पर है जो अदृशय हैं, क्योंकि दिखाई देने वाली वस्तुएं तो अल्पकालिक हैं, परन्तु अदृशय वस्तुएं चिरस्थायी है।
- रोमियों 8:24–25
क्योंकि आशा में हमारा उद्धार हुआ है, परन्तु आशा जो दिखाई देती है आशा नही; क्योंकि जो किसी वस्तु को देखता है वह उसकी आशा क्यों करेगा?
- इब्रानियों 11:7
विश्वास ही से नूह ने उन बातों के विजय में जो उस समय तक दिखाई नहीं देती थीं, चेतावनी पाकर भय के साथ अपने परिवार के बचाव के लिए जहाज़ बनाया। इस प्रकार उसने संसार को दोषी ठहराया, और उस धार्मिकता का उत्तराधिकारी हुआ जो विश्वास के अनुसार है।
- इब्रानियों 10:22
तो आओ, हम सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिए हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलाकर, परमेश्वर के समीप आए।
- 1 पतरस 1:7–8
कि तुम्हारा विश्वास-जो आग में ताए हुए नशवर सोने से भी अधिक बहुमूल्य है-परखा जाकर यीशु मसीह के प्रकट होने पर प्रशंसा, महिमा, और आदर का कारण ठहरे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).