Loading account

इब्रानियों 4:12

क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इब्रानियों 4

9इसलिए परमेश्वर के लोगों के लिए सब्त का विश्राम शेज है।

10क्योंकि जो उसके विश्राम में प्रवेश कर चुका है, वह भी अपने कार्यों से विश्राम कर चुका है जैसा कि परमेश्वर ने किया था।

11इसलिए हम भी उस विश्राम में प्रवेश करने के लिए प्रयत्नशील रहें, कहीं ऐसा न हो कि उसी प्रकार आज्ञा न मानने के कारण किसी व्यक्ति का पतन हो जाए।

12क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।

13जिसको हमें लेखा देना है, उसकी दृष्टि में कोई भी प्राणी छिपा नही। उसकी आंखों के सामने सब कुछ खुला और नग्न है।

14जबकि हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है जो स्वर्गों में से होकर गया, अर्थात् परमेश्वर का पुत्र यीशु, तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहे।

15क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निज्पाप निकला।

पूरा अध्याय पढ़ें: इब्रानियों 4

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 23:29

    यहोवा कहता है, “क्या मेरा वचन आग के समान नहीं, और ऐसा हथौड़ा नहीं जो चट्टान के टुकड़े-टुकड़े कर डाले?”

  • यशायाह 55:11

    उसी प्रकार मेरे मुंह से निकलने वाला वचन होगा। वह व्यर्थ ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, वरन् मेरी इच्छा पूरी करेगा और जिस काम के लिए मैंने उसको भेजा है उसे पूरा करके ही लौटेगा।

  • इफिसियों 6:17

    और उद्धार का टोप तथा आत्मा की तलवार, जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।

  • 1 पतरस 1:23

    क्योंकि तुमने नाशमान नहीं वरन् अविनाशी बीज से, अर्थात् परमेश्वर के जीवित तथा अटल वचन द्वारा, नया जन्म प्राप्त किया है

  • यशायाह 49:2

    उसने मेरे मुंह को तेज तलवार के समान बताया, अपने हाथ की आड़ में मुझे छिपा रखा है, और मुझे विशेष तीर बनाकर अपने तरकश में छिपा लिया है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).