इब्रानियों 4:16
अतः हम साहस के साथ अनुग्रह के सिंहासन के निकट आएं कि हम पर दया हो और अनुग्रह पाएं कि आवश्यकता के समय हमारी सहायता हो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 4
13जिसको हमें लेखा देना है, उसकी दृष्टि में कोई भी प्राणी छिपा नही। उसकी आंखों के सामने सब कुछ खुला और नग्न है।
14जबकि हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है जो स्वर्गों में से होकर गया, अर्थात् परमेश्वर का पुत्र यीशु, तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहे।
15क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निज्पाप निकला।
16अतः हम साहस के साथ अनुग्रह के सिंहासन के निकट आएं कि हम पर दया हो और अनुग्रह पाएं कि आवश्यकता के समय हमारी सहायता हो।
संबंधित पद
- इफिसियों 3:12
जिसमें, उस पर विश्वास करने से, हमें यह साहस और भरोसा हुआ कि हमारी पहुंच परमेश्वर तक हो।
- इब्रानियों 7:25
अतः जो उसके द्वारा परमेश्वर के समीप आते हैं, वह उनका पूरा पूरा उद्धार करने में समर्थ है, क्योंकि वह उनके लिए निवेदन करने को सर्वदा जीवित है।
- इब्रानियों 10:19–23
इसलिए हे भाइयो, जब हमें यीशु के लहू के द्वारा एक नए जीवित मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का साहस हुआ है,
- इब्रानियों 13:6
इसलिए हम साहसपूर्वक कहते हैं, “प्रभु मेरा सहायक है, मैं नहीं डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?”
- फिलिप्पियों 4:6–7
किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
- यशायाह 55:6–7
जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).