Loading account

इब्रानियों 9:27

और जैसे मनुष्यों के लिए एक ही बार मरना और उसके बाद न्याय का होना नियुक्त किया गया है,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इब्रानियों 9

24क्योंकि मसीह ने हाथ के बनाए हुए पवित्र स्थान में, जो सच्चे पवित्र स्थान का प्रतिरूप मात्र है, प्रवेश नहीं किया, वरन् स्वर्ग ही में प्रवेश किया कि अब हमारे लिए परमेश्वर के सामने प्रकट हो।

25और यह नहीं कि वह अपने आप को बार बार चढ़ाए-जैसे कि महायाजक प्रति वर्ष लहू लेकर पवित्र स्थान में प्रवेश तो करता है, परन्तु अपना लहू लेकर नहीं-

26अन्यथा जगत की उत्पत्ति के समय के समय से उसे बार बार दुख भोगना पड़ता, परन्तु अब युग के अन्त में वह एक ही बार प्रकट हुआ कि अपने ही बलिदान के द्वारा पाप को मिटा दे।

27और जैसे मनुष्यों के लिए एक ही बार मरना और उसके बाद न्याय का होना नियुक्त किया गया है,

28वैसे ही मसीह भी, बहुतों के पापों को उठाने के लिए एक बार बलिदान होकर, दूसरी बार प्रकट होगा। पाप उठाने के लिए नहीं, परन्तु उनके उद्धार के लिए जो उत्सुकता से उसके आने की प्रतीक्षा करते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: इब्रानियों 9

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 5:10

    क्योंकि हम सब को मसीह के न्याय- आसन के समक्ष उपस्थित होना अवश्य है कि प्रत्येक को अपने भले या बुरे कामों का बदला मिले जो उसने देह के द्वारा किए।

  • सभोपदेशक 12:7

    तब मिट्टी जैसी थी, वैसी ही मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा अपने देने वाले परमेश्वर के पास लौट जाएगा।

  • सभोपदेशक 12:14

    क्योंकि परमेश्वर प्रत्येक काम और प्रत्येक गुप्तबात का चाहे वह भली हो या बुरी न्याय करेगा।

  • प्रेरितों के काम 17:31

    क्योंकि उसने एक दिन निशिचत किया है जिसमें, एक मनुष्य के द्वारा जिसको उसने नियुक्त किया है, वह धार्मिकता से संसार का न्याय करेगा; और उसने मृतकों में से उसे जिलाकर इस बात को सब मनुष्यों पर प्रमाणित कर दिया है।”

  • यूहन्ना 5:26–29

    क्योंकि जिस प्रकार पिता स्वयं अपने में जीवन रखता है, उसी प्रकार उसने पुत्र को भी स्वयं में जीवन रखने का अधिकार दिया है,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).