यशायाह 40:28
क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा सनातन परमेश्वर और समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है। वह न थकता, न श्रमित होता है। उसकी बुद्धि अगम है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 40
25उस पवित्र का वचन है कि तुम मुझे किसके समान बताओगे कि मैं उसके तुल्य हूं?
26अपनी आंखें उठाकर देखो कि किसने इन तारागणों की सृष्टि की है, कौन उनके गणों में से एक-एक की अगुवाई करता, और उन सबको नाम ले-लेकर बुलाता है। उसके विशाल सामर्थ्य और उसकी महाशक्ति के कारण उनमें से एक भी न छूटेगा।
27हे याकूब, तू क्यों कहने पाए और हे इस्राएल, तू क्यों दावे के साथ कहे कि मेरा मार्ग यहोवा से छिपा है, मेरा परमेश्वर मेरे न्याय की कुछ भी चिन्ता नहीं करता?
28क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा सनातन परमेश्वर और समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है। वह न थकता, न श्रमित होता है। उसकी बुद्धि अगम है।
29वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।
30तरुण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं,
31परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान पंख फैलाकर ऊंचाई पर उड़ेंगे वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, वे चलेंगे पर थकेंगे नही।
संबंधित पद
- रोमियों 11:33–34
अहा! परमेश्वर की बुद्धि और उसके ज्ञान का धन कितना अगाध है! उसके विचार कैसे रहस्यमय, और उसके मार्ग कैसे अगम्य है!
- 1 तीमुथियुस 1:17
अब युग-युग के राजा-अर्थात् अविनाशी, अदृशय और एक एवं एकमात्र परमेश्वर-का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
- यशायाह 55:8–9
यहोवा कहता है, “मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न ही तुम्हारे मार्ग और मेरे मार्ग एक जैसे है।
- फिलिप्पियों 1:6
मुझे इस बात का निश्चय है कि जिसने तुम में भला कार्य आरम्भ किया है, वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूर्ण भी करेगा।
- यशायाह 40:21
क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? क्या यह तुमको आरम्भ ही से नहीं बताया गया? क्या तुमने पृथ्वी की नीवँ पड़ने के समय से ही नहीं समझा?
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).