यशायाह 40:8
घास तो सूख जाती और फूल मुर्झा जाता है, परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदा अटल रहेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 40
5तब यहोवा का तेज प्रकट होगा और सब प्राणी उसको एक साथ देखेंगे, क्योंकि यहोवा ने ही यह कहा है।”
6एक वाणी सुनाई देती हैः “प्रचार कर।” उसने उत्तर दिया, “मैं क्या प्रचार करूं?”
7“प्रत्येक प्राणी घास है, और उसकी सारी शोभा मैदान के फूल के समान है। जब यहोवा का श्वास उस पर पड़ता है तो घास सूख जाती और फूल मुर्झा जाता है। निश्चय ही प्रजा घास है।
8घास तो सूख जाती और फूल मुर्झा जाता है, परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदा अटल रहेगा।”
9हे शुभ समाचार सुनानेवाली सिय्योन, ऊंचे पर्वत पर चढ़ जा! हे शुभ समाचार सुनानेवाली यरूशलेम, अत्यन्त ऊंचे शब्द से सुना, ऊंचे शब्द से सुना, मत डर! यहूदा के नगरों से कहो, “तेरा परमेश्वर यहां है!”
10देखो, प्रभु परमेश्वर सामर्थ्य के साथ आएगा, वह अपने भुजबल से प्रभुता करेगा। देखो, वह प्रतिफल देने आएगा, और उसका बदला देना भी उसके हाथ में है।
11वह चरवाहे के समान अपने झुंड को चराएगाः वह मेमनों को अपनी बाहों में समेट लेगा और गोद में लिए रहेगा तथा दूध पिलानेवाली भेड़ों को धीरे-धीरे ले चलेगा।
संबंधित पद
- मरकुस 13:31
आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरे वचन कभी न टलेंगे।
- मत्ती 24:35
आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरे वचन कभी न टलेंगे।
- 1 पतरस 1:25
परन्तु प्रभु का वचन युगानुयुग स्थिर रहता है।” और यही वह वचन है जिसका तुम्हें सुसमाचार सुनाया गया था।
- मत्ती 5:18
क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएं, व्यवस्था में से एक मात्र या बिन्दु भी, जब तक कि सब कुछ पूरा न हो जाए, नहीं टलेगा।
- यशायाह 55:10–11
जिस प्रकार आकाश से वर्षा और हिम गिरते हैं और पृथ्वी को सींचे बिना वापस नहीं जाते और भूमि को उपजाऊ और फलदाई बनाते हैं जिससे बोने वाले को बीज और खाने वाले को रोटी मिलती है,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).