Loading account

यशायाह 53:6

हम तो सबके सब भेड़ों के समान भटक गए थे, हममें से प्रत्येक ने अपना-अपना मार्ग लिया, परन्तु यहोवा ने हम सबके अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 53

3वह तुच्छ जाना गया और मनुष्यों का त्यागा हुआ था। वह दुखी पुरुष था और पीड़ा से उसकी जान पहचान थी। वह ऐसे मनुष्य के समान तुच्छ जाना गया जिससे लोग मुख फेर लेते हैं, और हमने उसका मूल्य न जाना।

4निश्चय उसने हमारी पीड़ाओं को आप सह लिया और हमारे दुखों को उठा लिया। फिर भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।

5परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण बेधा गया, वह हमारे अधर्म के कामों के लिए कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिए उस पर ताड़ना पड़ी, उसके कोड़े खाने से हम चंगे हुए।

6हम तो सबके सब भेड़ों के समान भटक गए थे, हममें से प्रत्येक ने अपना-अपना मार्ग लिया, परन्तु यहोवा ने हम सबके अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।

7वह सताया गया और उसे दुख दिया गया, फिर भी उसने अपना मुँह न खोला। जैसे मेमना वध होने के समय तथा भेेड़ अपने ऊन कतरने वाले के सामने शान्त रहती है, वैसे ही उसने भी अपना मुंह न खोला।

8अत्याचार करके और दोष लगाकर उसे ले जाया गया। और उस पीढ़ी के लोगों में से किसने इस पर ध्यान दिया कि वह जीव-लोक में से काट डाला गया? क्योंकि मेरे ही लोगों के अपराधों के कारण उस पर मार पड़ी।

9उसकी कब्र दुष्ट मनुष्यों के साथ ठहराई गई, फिर भी मृत्यु के समय वह धनवान का संगी हुआ, यघपि उसने किसी प्रकार का उपद्रव न किया था, और न उसके मुंह से कोई छल की बात निकली थी।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 53

संबंधित पद

  • 1 पतरस 2:25

    तुम तो भेड़ों की भांति भटक रहे थे, परन्तु अब अपनी आत्मा के चरवाहे और अध्यक्ष के पास लौट आए हो।

  • 1 पतरस 3:18

    मसीह भी सब पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी, जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए, शरीर के भाव से तो वह मारा गया, परन्तु आत्मा के भाव से जिलाया गया।

  • यशायाह 55:7

    दुष्ट अपनी चाल-चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा की ओर फिरे, और वह उस पर दया करेगा, हां हमारे परमेश्वर की ओर, क्योंकि वह पूरी रीति से क्षमा करेगा।

  • रोमियों 4:25

    जो हमारे अपराधों के कारण पकड़वाया गया और हमारे धर्मी ठहराए जाने के लिए जिलाया गया।

  • रोमियों 3:10–19

    जैसा कि लिखा है, “कोई धर्मी नहीं, एक भी नही।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).