Loading account

यशायाह 55:6

जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 55

3कान लगाओ और मेरे पास आओ। सुनो, जिससे कि तुम जीवित रह सको; और मैं दाऊद पर की गई अटल करुणा के अनुसार तुम्हारे साथ सदा की वाचा बांधूंगा।

4देखो, मैंने उसे जाति-जाति के लिए साक्षी, हां, देश-देश के लोगों के लिए अगुवा और प्रधान ठहराया है।

5देख, तू एक ऐसी जाति को बुलाएगा जिसे तू नहीं जानता, और एक देश जो तुझे नहीं जानता तेरे पास दौड़ा आएगा। उसके लोग तेरे परमेश्वर यहोवा और इस्राएल के पवित्र के कारण यह करेंगे, क्योंकि उसने तुझे महिमा दी है।”

6जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।

7दुष्ट अपनी चाल-चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा की ओर फिरे, और वह उस पर दया करेगा, हां हमारे परमेश्वर की ओर, क्योंकि वह पूरी रीति से क्षमा करेगा।

8यहोवा कहता है, “मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न ही तुम्हारे मार्ग और मेरे मार्ग एक जैसे है।

9क्योंकि मेरे और तुम्हारे मार्गों में और मेरे और तुम्हारे सोच-विचारों में आकाश और पृथ्वी का अन्तर है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 55

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 29:12–14

    तब तुम मुझे पुकारोगे और मेरे पास आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा।

  • यशायाह 45:19

    मैंने न तो किसी गुप्त स्थान में और न ही किसी अन्धकारमय देश में बातें कीं, न मैंने याकूब के वंश से कहा कि मुझे व्यर्थ ही ढूंढो। मैं यहोवा धार्मिकता की बातें कहता हूं और जो बातें सत्य हैं उन्हीं को प्रकट करता हू।

  • यशायाह 65:24

    तब ऐसा होगा कि उनके पुकारने से पहले ही मैं उत्तर दूंगा, और उनके मांगते ही मैं सुन लूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).