Loading account

यशायाह 64:8

परन्तु हे यहोवा, तू तो हमारा पिता है। हम मिट्टी हैं और तू हमारा कुम्हार है-हम सबके सब तेरे हाथ के कार्य है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 64

5तू तो उससे मिला करता है जो धार्मिकता के कार्य करने से प्रसन्न होता और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण रखता है। देख, तू क्रोधित हुआ क्योंकि हमने पाप किया था। हमारी यह दशा तो बहुत समय से है अब क्या हमारा उद्धार हो सकता है?

6क्योंकि हम तो सबके सब अशुद्ध मनुष्य-के-से हैं, और हमारे धर्म के काम मैले चिथड़ों के समान हैं, हम सबके सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के काम हमें वायु के समान उड़ा ले जाते है।

7कोई नहीं जो तेरा नाम लेकर प्रार्थना करता हो, या तुझसे लिपट जाने के लिए तत्पर हो। तूने हमसे अपना मुख छिपा लिया है और हमको हमारे अधर्म के वश में छोड़ दिया है।

8परन्तु हे यहोवा, तू तो हमारा पिता है। हम मिट्टी हैं और तू हमारा कुम्हार है-हम सबके सब तेरे हाथ के कार्य है।

9हे यहोवा, अत्यधिक क्रोधित न हो, न ही अनन्तकाल तक हमारे अधर्म को स्मरण रख; देख, ध्यान दे, हम सब तो तेरी प्रजा के लोग है।

10तेरे पवित्र नगर निर्जन बन गए हैं, सिय्योन तो सुनसान और यरूशलेम उजाड़ हो गया है।

11हमारा पवित्र और शोभायमान मन्दिर जिसमें हमारे पूर्वज तेरी स्तुति करते थे, वह आग से फूंक दिया गया है; और हमारी सब बहुमूल्य वस्तुएं नष्ट हो गई है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 64

संबंधित पद

  • इफिसियों 2:10

    क्योंकि हम उसके हाथ की कारीगरी हैं, जो मसीह यीशु में उन भले कार्योर्ं के लिए सृजे गए हैं जिन्हे परमेश्वर ने प्रारम्भ ही से तैयार किया कि हम उन्हें करे।

  • यिर्मयाह 18:2–6

    “उठ, और कुम्हार के घर जा, वहां मैं तुझे अपने वचन सुनाऊंगा।”

  • यशायाह 29:16

    तुम सब कुछ उलट-फेर कर देते हो! क्या कुम्हार मिट्टी के तुल्य गिना जाए? क्या बनाई गई वस्तु अपने बनाने वाले के विषय में कहे कि उसने मुझे नहीं बनाया? क्या रची गई वस्तु अपने रचने वाले के विषय में कहे कि वह कुछ नहीं जानता?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).