Loading account

यशायाह 9:7

उसकी प्रभुता की बढ़ती का और उसकी शान्ति का अन्त न होगा। वह दाऊद की राजगद्दी और उसके राज्य को उस समय से लेकर सर्वदा के लिए न्याय और धार्मिकता के द्वारा स्थिर किए और सम्भाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन इसे पूरा करेगी।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 9

4क्योंकि तू उनके भारी जुए और उनके कन्धों की लाठी को, हां, अत्याचारी के डंडे को ऐसे तोड़ देगा जैसे तूने मिघान के युद्ध में किया था।

5क्योंकि युद्ध में धप-धप करने वाले प्रत्येक योद्धा के जूते, और खून में सने कपड़े जलाने के लिए आग का ईंधन ही होंगे।

6क्योंकि हमारे लिए एक बालक उत्पन्न होगा, हमें एक पुत्र दिया जाएगा; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।

7उसकी प्रभुता की बढ़ती का और उसकी शान्ति का अन्त न होगा। वह दाऊद की राजगद्दी और उसके राज्य को उस समय से लेकर सर्वदा के लिए न्याय और धार्मिकता के द्वारा स्थिर किए और सम्भाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन इसे पूरा करेगी।

8याकूब के विरुद्ध प्रभु संदेश भेजता है, हां यह इस्राएल पर आ पड़ा है।

9और सब लोग अर्थात् एप्रैमी और सामरी यह जानते हैं कि वे गर्व और मन की कठोरता से कहते हैं,

10“ईंटें तो गिर गई हैं, परन्तु हम तराशे हुए पत्थरों से पुनर्निर्माण करेंगे; गूलर के वृक्ष तो कट गए हैं, परन्तु हम उनके स्थान पर देवदार से काम लेंगे।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 9

संबंधित पद

  • लूका 1:32–33

    वह महान् होगा, और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा। प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसे देगा,

  • दानिय्येल 2:44

    और उन राजाओं के समय में स्वर्ग का परमेश्वर एक अविनाशी राज्य स्थापित करेगा जो किसी दूसरे के हाथ में नहीं दिया जाएगा, पर इन राज्यों को नष्ट करके उनका अन्त कर देगा और स्वयं सनातनकाल तक बना रहेगा।

  • दानिय्येल 7:14

    और उसको प्रभुता, महिमा और राज्य दिए गए जिससे देश-देश और जाति-जाति के भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वाले लोग उसकी सेवा करे। उसका प्रभुत्व सनातनकाल तक अटल है और उसका राज्य अविनाशी रहेगा।

  • दानिय्येल 7:27

    तब परमप्रधान के पवित्र लोगों को आकाश के नीचे अर्थात् पृथ्वी के सब राज्यों की सत्ता, प्रभुता और महानता दी जाएगी। उसका राज्य सनातनकाल का राज्य होगा और सब राज्य उसकी सेवा करते हुए उसकी आज्ञा का पालन करेंगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).