Loading account

याकूब 1:12

धन्य है वह मनुष्य जो परीक्षा में स्थिर रहता है, क्योंकि खरा निकल कर वह जीवन के उस मुकुट को प्राप्त करेगा जिसे प्रभु ने अपने प्रेेम रखने वालों को देने की प्रतिज्ञा की है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 1

9वरन् दीन भाई अपने उच्च पद पर गर्व करे,

10और धनी अपनी हीन दशा पर, क्योंकि वह घास के फूल की भांति समाप्त हो जाएगा।

11सूर्य उदय होते ही कड़ी धूप पड़ती है और घास को सुखा देती हैः उसका फूल झड़ जाता है और उसकी सुन्दरता जाती रहती है। इसी प्रकार धनी भी धन के लिए परिश्रम करते हुए धूल में मिल जाएगा।

12धन्य है वह मनुष्य जो परीक्षा में स्थिर रहता है, क्योंकि खरा निकल कर वह जीवन के उस मुकुट को प्राप्त करेगा जिसे प्रभु ने अपने प्रेेम रखने वालों को देने की प्रतिज्ञा की है।

13कोई भी व्यक्ति परीक्षा के समय यह न कहे कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से है। क्योंकि बुरी बातों से न तो परमेश्वर की परीक्षा की जा सकती है और न वह स्वयं किसी की परीक्षा करता है।

14परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाजा द्वारा खिंचकर व फंसकर परीक्षा में पड़ता है।

15जब अभिलाजा गर्भवती होती है तो पाप को जनती है, और जब पाप हो जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 1

संबंधित पद

  • 1 पतरस 5:10

    तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।

  • 1 पतरस 1:6–8

    इस से तुम अति आनन्दित होते हो, भले ही तुम्हें अभी कुछ समय के लिए विभिन्न परीक्षाओं के द्वारा दुख उठाना पड़ा हो

  • प्रकाशितवाक्य 2:10

    जो क्लेश तू सहने पर है उनसे न डर। देखो, -शैतान तुम में से कितनों को बन्दीगृह में डालने पर है कि तुम परखे जाओ, और तुम्हें दस दिन तक क्लेश उठाना पड़ेगा। प्राण देने तक विश्वासी रह-तब मैं तुझे जीवन का मुकुट प्रदान करूंगा।

  • याकूब 5:11

    देखो, धैर्य रखने वालों को हम धन्य समझते है। तुमने अय्यूब के धैर्य के विजय में तो सुना ही है, और प्रभु के व्यवहार के परिणाम को देखा है कि प्रभु अत्यन्त करुणामय और दयालु है।

  • रोमियों 8:28

    हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।

  • मत्ती 10:22

    मेरे नाम के कारण सब तुमसे घृणा करेंगे, परन्तु जो अन्त तक धीरज रखेगा उसी का उद्धार होगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).