Loading account

यिर्मयाह 31:3

यहोवा ने यह कहते हुए उसे दूर से दर्शन दिया कि मैंने तुझसे सनातनकाल से प्रेम किया है; अतः करफ़णा करके मैं तुझे अपने पास ले आया हू।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 31

1यहोवा की यह वाणी हैः “उस समय मैं इस्राएल के समस्त कुलों का परमेश्वर होऊंगा और वे मेरी प्रजा होंगे।”

2यहोवा यों कहता है, “उन लोगों पर जो तलवार से बच निकले जंगल मेंं अनुग्रह हुआ। अर्थात् इस्राएल पर जब वह विश्राम पाने निकला,

3यहोवा ने यह कहते हुए उसे दूर से दर्शन दिया कि मैंने तुझसे सनातनकाल से प्रेम किया है; अतः करफ़णा करके मैं तुझे अपने पास ले आया हू।

4हे इस्राएल की कुंवारी! मैं तुझे फिर से बसाऊंगा और तू फिर से बनाई जाएगी और डफ से पुनः सुशोभित होकर आनन्द करने वालों के साथ नाचती हुई निकलेगी।

5तू सामरिया के पहाड़ों पर फिर से दाख की बारी लगाएगी। उनके लगाने वाले उनका फल भी खाएंगे।

6क्योंकि ऐसा दिन भी आएगा जबकि एप्रैम के पहाड़ों के पहरफ़ए पुकार उठेंगे; ‘उठो, हम अपने परमेश्वर यहोवा के पास सिय्योन को चले।’”

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 31

संबंधित पद

  • यशायाह 54:8–9

    अपने क्रोधावेश के कारण क्षण भर के लिए मैंने तुझसे मुख फेर लिया था, परन्तु अब अनन्त करुणा से मैं तुझ पर दया करूंगा।” तेरे छुड़ाने वाले यहोवा की यही वाणी है।

  • होशे 11:4

    मैं उन्हें मनुष्य जानकर अपनी डोरी से अर्थात् प्रेम के बन्धन में ले चलता था। उनके लिए मैं गर्दन से जूआ उठाने वाला ठहरता था, और मैं झुक कर उन्हें चारा दिया करता था।

  • इफिसियों 2:4–5

    परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस महान् प्रेम के कारण जिस से उसने हमसे प्रेम किया,

  • व्यवस्थाविवरण 33:3

    निःसंदेह, वह अपनी प्रजा से प्रेम करता है। उसके सब पवित्र लोग उसके हाथ में हैं, वे तेरे पद-चिह्नों पर चलते है। प्रत्येक को तेरे वचन में से मिलता है।

  • 1 यूहन्ना 4:19

    हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).