Loading account

यिर्मयाह 31:33

“परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बांधूंगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूंगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूंगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 31

30परन्तु प्रत्येक अपने ही अधर्म के कारण मरेगा; प्रत्येक जो खट्टे अंगूर खाएगा उसी के दांत खट्टे होंगे।

31“देखो, ऐसे दिन आने वाले हैं,” यहोवा की यह वाणी है, “जब मैं इस्राएल के घराने और यहूदा के घराने से एक नई वाचा बांधूंगा,

32उस वाचा के समान नहीं जो मैंने उनके पूर्वजों से उस दिन बांधी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था, यघपि मैं उनके लिए पति समान था फिर भी उन्होंने मेरी उस वाचा को तोड़ा था।” यहोवा की यही वाणी है।

33“परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बांधूंगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूंगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूंगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।

34तब उन्हें अपने-अपने पड़ोसी और अपने-अपने भाई को फिर यह सिखाना न पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि छोटे से लेकर बड़े तक सब मुझे जान जायेंगें क्योंकि मैं उनके अधर्म को क्षमा करूंगा और उनके पापों को फिर स्मरण न करूंगा,” यहोवा की यही वाणी है।

35यहोवा, जिसने दिन के प्रकाश के लिए सूर्य और रात्रि के प्रकाश के लिए चांद और तारों के नियम निर्धारित किए हैं, जो समुद्र में हलचल मचाता है कि उसकी लहरें गरजती हैं और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, यों कहता हैः

36“यहोवा की यह वाणी है कि यदि ये नियम मेरे सामने से टल जाएं, तभी इस्राएल के वंशज भी मेरी दृष्टि में सदाकाल के लिए एक जाति होने से मिट जाएंगे।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 31

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 3:3

    तथा यह प्रकट करते हो कि मसीह का पत्र तुम हो जिनकी हमने देख-भाल की, और जो न तो स्याही से, और न पत्थर की पटियाओं पर, परन्तु जीवित परमेश्वर के आत्मा से मानव हृदय-पटल पर लिखा गया है।

  • इब्रानियों 10:16

    “प्रभु कहता है कि मैं उन दिनों के बाद जो वाचा उन से बांधूंगा, वह यह है कि मैं अपने नियम उनके हृदय में डालूंगा, और उनके मनों पर उन्हें लिखूंगा।” वह आगे कहता है,

  • इब्रानियों 8:10

    फिर प्रभु कहता है उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ मैं जो वाचा बांधूंगा, वह यह हैः मैं अपनी व्यवस्था को उनके मनों में डालूंगा, और उसे उनके हृदयों पर लिखूंगा, और मैं उनका परमेश्वर होऊंगा और वे मेरे लोग होंगे।

  • यहेजकेल 11:19–20

    और मैं उनका हृदय एक कर दूंगा और उनमें एक नई आत्मा डालूंगा। उनके शरीर में से पत्थर का हृदय निकालकर उन्हें मांस का हृदय दूंगा,

  • यिर्मयाह 24:7

    मैं उन्हें ऐसा मन दूंगा कि वे मुझे जानें, क्योंकि मैं ही यहोवा हू। वे मेरी प्रजा और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा क्योंकि वे अपने सम्पूर्ण मन से मेरी ओर फिरेंगे।

  • यहेजकेल 36:25–27

    तब मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा और तुम शुद्ध हो जाओगे; मैं तुम्हें तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूर्तियों से शुद्ध करूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).