अय्यूब 1:21
उसने कहा, “मैं अपनी मां के गर्भ से नंगा निकला और नंगा ही चला जाऊंगा, यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लियाः यहोवा का नाम धन्य हो।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: अय्यूब 1
18वह अभी यह कह ही रहा था कि अन्य एक और ने भी आकर कहा, “तेरे पुत्र-पुत्रियां अपने बड़े भाई के घर में खा-पी रहे थे।
19कि देख, जंगल की ओर से एक बड़ी आंधी चली और घर के चारों कोनों को ऐसा मारा कि वह जवानों पर गिर पड़ा, और वे मर गए। मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने आया हू।”
20तब अय्यूब ने उठकर, अपना वस्त्र फाड़ा और सिर मुड़ाया और भूमि पर गिरकर आराधना की।
21उसने कहा, “मैं अपनी मां के गर्भ से नंगा निकला और नंगा ही चला जाऊंगा, यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लियाः यहोवा का नाम धन्य हो।”
22इन सब बातों में अय्यूब ने न तो पाप किया और न परमेश्वर पर अन्याय का दोष लगाया।
संबंधित पद
- सभोपदेशक 5:15
जैसा वह अपनी मां के गर्भ से नंगा आया था, वैसा ही नंगा लौट जाएगा। वह अपने परिश्रम के फल में से कुछ भी नहीं पाएगा जिसे वह अपनी मुट्ठी में ले जा सके।
- 1 तीमुथियुस 6:7
क्योंकि न तो हम संसार में कुछ लाए हैं, न यहां से कुछ ले जाएंगे।
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:18
प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है।
- याकूब 1:17
प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।
- अय्यूब 2:10
परन्तु उसने उससे कहा, “तू मूर्ख स्त्री के समान बातें करती है। क्या हम जो परमेश्वर के हाथ से सुख लेते हैं, दुख न लें?” इन सब बातों में अय्यूब ने अपने होठों से कोई पाप नहीं किया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).