Loading account

पुराना नियम · अय्यूब · अध्याय 25 / 42

अय्यूब 25

1तब शूही बिलदद ने उत्तर दिया,

2“प्रभुत्व और भय उसी के हैं जो अपने ऊंचे स्थानों में शान्ति स्थापित करता है।

3क्या उसकी सेनाओं की कोई गिनती है? ऐसा कौन है जिस पर उसका प्रकाश नहीं पड़ता?

4फिर परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य कैसे धर्मी ठहर सकता है? या जो स्त्री से जन्मा है, कैसे शुद्ध हो सकता है?

5जबकि उसकी दृष्टि में चन्द्रमा में भी चमक नहीं, और तारे भी निर्मल नहीं,

6फिर मनुष्य की क्या गिनती जो कीड़ा है और मनुष्य की सन्तान की, जो केंचुआ है?”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)