यूहन्ना 15:5
मैं दाखलता हूँ, तुम डालियाँ हो। जो मुझमें बना रहता है और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 15
2प्रत्येक डाली जो मुझमें है और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और प्रत्येक डाली जो फलती है उसे वह छांटता है कि और फले।
3“तुम उस वचन के कारण जो मैंने तुमसे कहा है शुद्ध हो चुके हो।
4तुम मुझमें बने रहो और मैं तुममे। जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझमें बने न रहो तो नहीं फल सकते।
5मैं दाखलता हूँ, तुम डालियाँ हो। जो मुझमें बना रहता है और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
6यदि कोई मुझमें बना न रहे, तो वह डाली की भाँति फेंक दिया जाता है और सूख जाता है, और लोग उन्हें इकट्ठा कर आग में झोंक देते हैं और वे जल जाती है।
7यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।
8मेरे पिता की महिमा इसी से होती है कि तुम बहुत फल लाओ, तभी तो तुम मेरे चेले हो।
संबंधित पद
- फिलिप्पियों 4:13
जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।
- कुलुस्सियों 1:10
जिस से तुम्हारा चाल-चलन प्रभु के योग्य हो जाए, और सब प्रकार से उसे प्रसन्न कर सको तथा सब भले कामाें से फलवन्त होकर परमेश्वर के ज्ञान में बढ़ते जाओ,
- यूहन्ना 15:16
तुमने मुझे नहीं चुना, परन्तु मैंने तुम्हे चुना और तुम्हें नियुक्त किया कि तुम फल लाओ और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो वह तुम्हें दे।
- गलातियों 5:22
परन्तु पवित्र आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, दयालुता, भलाई, विशवस्तता,
- नीतिवचन 11:30
धर्मी मनुष्य का फल जीवन का वृक्ष है, और जो बुद्धिमान है, वह आत्माओं को जीत लेता है।
- 2 कुरिन्थियों 13:8
क्योंकि हम सत्य के विरोध में कुछ नहीं कर सकते, परन्तु, केवल सत्य के लिए ही कर सकते है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).