यूहन्ना 16:33
ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 16
30अब हम जानते हैं कि तू सब कुछ जानता है, और इसकी आवश्यकता नहीं कि कोई तुझसे प्रशन पूछे। इससे हम विश्वास करते हैं कि तू परमेश्वर से निकला है।”
31यीशु ने उत्तर दिया, “क्या तुम अब विश्वास करते हो?
32देखो, वह घड़ी आ रही है, बल्कि आ पहुँची है कि तुम तितर-बितर होकर अपने-अपने घरों को चले जाओगे और मुझे अकेला छोड़ दोगे; फिर भी मैं अकेला नहीं हूँ, क्योंकि पिता मेरे साथ है।
33ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”
संबंधित पद
- यूहन्ना 14:27
मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूँ; अपनी शान्ति तुम्हें देता हूँ; ऐसे नहीं देता जैसे संसार तुम्हें देता है। तुम्हारा मन व्याकुल न हो, और न भयभीत हो।
- 1 यूहन्ना 5:4
क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है; और वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है-हमारा विश्वास।
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:16
अब शान्ति का प्रभु स्वयं ही तुम्हें हर एक परिस्थिति में सर्वदा -शान्ति देता रहे। प्रभु तुम सब के साथ रहे।
- 1 यूहन्ना 4:4
बच्चो, तुम परमेश्वर से हो और तुम उन पर विजयी हुए हो; क्योंकि वह जो तुम में है, उस से जो संसार में है, कहीं बढ़कर है।
- फिलिप्पियों 4:7
तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।
- यूहन्ना 14:1
“तुम्हारा हृदय व्याकुल न हो। तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो, मुझ पर भी विश्वास रखो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).