Loading account

यूहन्ना 20:31

परन्तु ये जो लिखे गए हैं इसलिए लिखे गए कि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 20

28थोमा ने उत्तर देते हुए उससे कहा, “हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!”

29यीशु ने उससे कहा, “क्या तुमने इसलिए विश्वास किया है कि मुझे देखा है? धन्य हैं वे जिन्होंने मुझे नहीं देखा, फिर भी विश्वास किया।”

30यीशु ने बहुत-से अन्य चिह्न भी चेलों के सामने दिखाए जो इस पुस्तक में नहीं लिखे गए हैं,

31परन्तु ये जो लिखे गए हैं इसलिए लिखे गए कि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 20

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 10:43

    सब नबी उसकी साक्षी देते हैं कि प्रत्येक जो उस पर विश्वास करता है, उसके नाम के द्वारा पापों की क्षमा पाता है।”

  • यूहन्ना 3:15–16

    कि जो कोई विश्वास करे वह उसमें अनन्त जीवन पाए।

  • 1 यूहन्ना 5:1

    जो कोई विश्वास करता है कि यीशु ही मसीह है, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है; और जो पिता से प्रेम करता है, वह उस से भी प्रेम करता है जो उस से उत्पन्न हुआ है।

  • 1 यूहन्ना 4:15

    जो कोई यह मान लेता है कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र है तो परमेश्वर उसमें और वह परमेश्वर में बना रहता है।

  • 1 यूहन्ना 5:20

    हम जानते हैं कि परमेश्वर का पुत्र आ चुका है, और उसने हमें समझ दी है, कि हम उसे जो सत्य है जान सकें, और हम उसमें हैं जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह मे। यही सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन है।

  • यूहन्ना 3:36

    जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).