यूहन्ना 3:36
जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 3
33जिसने उसकी साक्षी ग्रहण कर ली है उसने इस बात पर मोहर लगा दी है कि परमेश्वर सच्चा है।
34क्योंकि जिसे परमेश्वर ने भेजा है वह परमेश्वर की बातें करता है, क्योंकि वह बिना किसी नाप के उसे आत्मा देता है।
35पिता पुत्र से प्रेम करता है, और उसने उसी के हाथ सब कुछ सौंप दिया है।
36जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”
संबंधित पद
- यूहन्ना 5:24
मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजने वाले पर विश्वास करता है, अनन्तजीवन उसका है, और उसपर दण्ड की आज्ञा नहीं होती, पर मृत्यु से पार होकर वह जीवन में प्रवेश कर चुका है।
- यूहन्ना 1:12
परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं-
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:9
क्योंकि परमेश्वर ने हमें प्रकोप के लिए नहीं, परन्तु हमारे प्रभु यीशु के द्वारा उद्धार प्राप्त करने के लिए ठहराया है,
- इफिसियों 5:6
कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे, क्योंकि इन ही के कारण आज्ञा न मानने वालों पर परमेश्वर का प्रकोप पड़ता है।
- यूहन्ना 3:15–16
कि जो कोई विश्वास करे वह उसमें अनन्त जीवन पाए।
- 1 यूहन्ना 5:10–13
जो परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, वह स्वयं में साक्षी रखता है; वह जो परमेश्वर पर विश्वास नहीं करता उसे झूठा ठहराता है, क्योंकि उसने उस साक्षी पर विश्वास नहीं किया जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).