Loading account

यूहन्ना 4:24

परमेश्वर आत्मा है; और अवश्य है कि उसके आराधक आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करे।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 4

21यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, मेरा विश्वास कर कि एक समय आ रहा है जब तुम न तो इस पर्वत पर और न ही यरूशलेम में पिता की आराधना करोगे।

22तुम उसकी आराधना करते हो जिसे तुम नहीं जानते; हम उसकी आराधना करते हैं जिसे हम जानते हैं, क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है।

23परन्तु वह समय आ रहा है, वरन् आ गया है, जब सच्चे आराधक पिता की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे; क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही आराधक चाहता है।

24परमेश्वर आत्मा है; और अवश्य है कि उसके आराधक आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करे।”

25स्त्री ने उससे कहा, “मैं जानती हूं कि मसीह जो दृीष्ट कहलाता है, आने वाला है। जब वह आएगा तो हमें सब कुछ बता देगा।”

26यीशु ने उससे कहा, “मैं जो तुझसे बोल रहा हूँ, वही हूँ।”

27इतने में उसके चेले आ गए और उसे एक स्त्री के साथ बातें करते देख अचम्भे में पड़ गए; फिर भी किसी ने यह नहीं पूछा, “तू क्या चाहता है?” अथवा, “तू इस स्त्री से क्यों बातें कर रहा है?”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 4

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 3:17

    अब यह प्रभु तो आत्मा है, और जहां प्रभु का आत्मा है, वहां स्वतन्त्रता है।

  • मत्ती 15:8–9

    ‘ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं, परन्तु इनका हृदय मुझ से दूर है।

  • फिलिप्पियों 3:3

    सच्चा ख़तना वाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा में उपासना करते हैं, मसीह यीशु पर गर्व करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।

  • यशायाह 57:15

    क्योंकि जो अति महान् और महिमामय है जो अनन्तकाल तक बना रहता है, और जिसका नाम पवित्र है, वह यों कहता हैः “मैं ऊंचे पर और पवित्रस्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं जो आत्मा में नम्र और दीन है, जिससे कि दीन की आत्मा और नम्र हृदय को पुनर्जीवित करू।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).