यूहन्ना 5:24
मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजने वाले पर विश्वास करता है, अनन्तजीवन उसका है, और उसपर दण्ड की आज्ञा नहीं होती, पर मृत्यु से पार होकर वह जीवन में प्रवेश कर चुका है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 5
21क्योंकि जिस प्रकार पिता मृतकों को जिला उठाता है और उन्हें जीवन प्रदान करता है, उसी प्रकार पुत्र भी जिसे चाहता है, जीवन प्रदान करता है।
22क्योंकि पिता भी किसी का न्याय नहीं करता, परन्तु उसने न्याय करने का सारा कार्य पुत्र को सौंप दिया है,
23कि सब लोग पुत्र का वैसा ही आदर करें जैसा पिता का आदर करते है। जो पुत्र का आदर नहीं करता वह पिता का भी आदर नहीं करता जिसने उसे भेजा।
24मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजने वाले पर विश्वास करता है, अनन्तजीवन उसका है, और उसपर दण्ड की आज्ञा नहीं होती, पर मृत्यु से पार होकर वह जीवन में प्रवेश कर चुका है।
25मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, वह समय आ रहा है, और अब है, जबकि मृतक लोग परमेश्वर के पुत्र का शब्द सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएंगे।
26क्योंकि जिस प्रकार पिता स्वयं अपने में जीवन रखता है, उसी प्रकार उसने पुत्र को भी स्वयं में जीवन रखने का अधिकार दिया है,
27और उसने उसे न्याय करने का भी अधिकार दिया है, क्योंकि वह मनुष्य का पुत्र है।
संबंधित पद
- यूहन्ना 3:36
जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”
- 1 यूहन्ना 5:11–13
वह साक्षी यह है कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।
- यूहन्ना 6:40
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि प्रत्येक जो पुत्र को देखता है, और उसपर विश्वास करता है, वह अनन्त जीवन पाए, और मैं स्वयं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।”
- यूहन्ना 3:18
जो उस पर विश्वास करता है वह दोषी नहीं ठहराया जाता। जो विश्वास नहीं करता वह दोषी ठहराया जा चुका है, क्योंकि उसने परमेश्वर के एकलौते पुत्र के नाम पर विश्वास नहीं किया।
- रोमियों 8:1
अतः अब उन पर जो मसीह यीशु में हैं, दण्ड की आज्ञा नही।
- यूहन्ना 11:26
और प्रत्येक जो जीवित है, और मुझपर विश्वास करता है, कभी नहीं मरेगा। क्या तू इस पर विश्वास करती है?”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).