यूहन्ना 6:35
यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ; जो मेरे पास आता है, भूखा न होगा, और वह जो मुझ पर विश्वास करता है, कभी प्यासा न होगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 6
32इसलिए यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच सच कहता हूँ, मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से नहीं दी, परन्तु वह मेरा पिता है जो स्वर्ग से तुम्हें सच्ची रोटी देता है।
33क्योंकि परमेश्वर की रोटी वह है जो स्वर्ग से उतरती है, और जगत को जीवन देती है।“
34इसलिए उन्होंने उससे कहा, “प्रभु, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।”
35यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ; जो मेरे पास आता है, भूखा न होगा, और वह जो मुझ पर विश्वास करता है, कभी प्यासा न होगा।
36परन्तु मैंने तुमसे कहा था कि तुमने मुझे देख लिया है परन्तु फिर भी विश्वास नहीं करते।
37वह सब जो पिता मुझे देता है, मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा मैं निशचत रूप से उसे न निकालूँगा।
38क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजने वाले की इच्छा पूरी करने के लिए स्वर्ग से उतरा हूँ।
संबंधित पद
- यूहन्ना 6:48–58
जीवन की रोटी मैं हूँ।
- यशायाह 55:1–3
“हे सब प्यासे लोगों, पानी के पास आओ! और जिनके पास रुपया न हो, तुम भी आकर मोल लो और खाओ! आओ, दाखमधु और दूध बिना रुपया और बिना दाम लो।
- प्रकाशितवाक्य 22:17
आत्मा और दुल्हिन दोनों कहती हैं, “आ!” और सुनने वाला भी कहे, “आ!” जो प्यासा हो, वह आए। जो चाहता है, वह जीवन का जल बिना मूल्य ले।
- यूहन्ना 6:41
इसलिए यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, क्योंकि उसने कहा, “वह रोटी जो स्वर्ग से उतरी, मैं हूँ।”
- यशायाह 49:10
वे न तो भूखे होंगे और न प्यासे, न उन्हें झुलसाने वाली धूप या लू से कुछ हानि होगी, क्योंकि जिसने उन पर तरस खाया है वही उनकी अगुवाई करेगा और उन्हें जल के सोतों के पास ले जाएगा।
- यूहन्ना 7:37–38
पर्व के अन्तिम दिन, जो मुख्य दिन था, यीशु खड़ा हुआ, और पुकारकर कहने लगा, “यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).