यूहन्ना 8:32
और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुमको स्वतंत्र करेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 8
29वह जिसने मुझे भेजा मेरे साथ है। उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा है, क्योंकि मैं सदा वे ही कार्य करता हूँ जिससे वह प्रसन्न होता है।”
30जब उसने ये बातें कहीं तो बहुतों ने उस पर विश्वास किया।
31तब यीशु उन यहूदियों से जिन्होंने उसपर विश्वास किया था कहने लगा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे,
32और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुमको स्वतंत्र करेगा।”
33उन्होंने उसे उत्तर दिया, “हम इब्राहीम के वंशज हैं और अब तक किसी के दास नहीं हुए, तो फिर तू कैसे कहता है ‘तुम स्वतंत्र हो जाओगे’?”
34यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, हर एक जो पाप करता है पाप का दास है।
35दास सर्वदा घर में नहीं रहता; पुत्र सर्वदा रहता है।
संबंधित पद
- रोमियों 8:2
क्योंकि जीवन के आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में तुम्हें पाप और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतन्त्र कर दिया है।
- यूहन्ना 8:36
इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा तो तुम सचमुच स्वतंत्र हो जाओगे।
- यूहन्ना 17:17
सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर-तेरा वचन सत्य है।
- 1 पतरस 2:16
स्वतन्त्र मनुष्यों के समान कार्य करो, पर अपनी स्वतन्त्रता को बुराई के लिए आड़ न बनाओ। परमेश्वर के दासों की भांति उसका उपयोग करो।
- यूहन्ना 14:6
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता।
- रोमियों 6:22
परन्तु अब पाप से मुक्त होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम्हें यह फल मिला, जिसका परिणाम पवित्रता और जिसका अंत अनन्त जीवन है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).