Loading account

यूहन्ना 8:36

इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा तो तुम सचमुच स्वतंत्र हो जाओगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 8

33उन्होंने उसे उत्तर दिया, “हम इब्राहीम के वंशज हैं और अब तक किसी के दास नहीं हुए, तो फिर तू कैसे कहता है ‘तुम स्वतंत्र हो जाओगे’?”

34यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, हर एक जो पाप करता है पाप का दास है।

35दास सर्वदा घर में नहीं रहता; पुत्र सर्वदा रहता है।

36इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा तो तुम सचमुच स्वतंत्र हो जाओगे।

37मैं जानता हूँ कि तुम इब्राहीम के वंशज हो फिर भी मुझे मार डालना चाहते हो, क्योंकि मेरा वचन तुम्हारे हृदय में स्थान नहीं पाता।

38मैं वे ही बातें कहता हूँ जिन्हें मैंने अपने पिता के यहाँ देखा है; इसी तरह तुम भी वे ही कार्य करते हो जिन्हें तुमने अपने पिता से सुना है।”

39उन्होंने उत्तर देते हुए उससे कहा, “हमारा पिता तो इब्राहीम है।” यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम इब्राहीम की सन्तान हो तो इब्राहीम के समान कार्य करो।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 8

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 3:17

    अब यह प्रभु तो आत्मा है, और जहां प्रभु का आत्मा है, वहां स्वतन्त्रता है।

  • गलातियों 5:1

    मसीह ने स्वतन्त्रता के लिए हमें स्वतन्त्र किया है, इसलिए दृढ़ रहो और दासत्व के जुए में फिर न जुतो।

  • रोमियों 8:2

    क्योंकि जीवन के आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में तुम्हें पाप और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतन्त्र कर दिया है।

  • यूहन्ना 8:31–32

    तब यीशु उन यहूदियों से जिन्होंने उसपर विश्वास किया था कहने लगा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे,

  • लूका 4:18

    “प्रभु का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है। उसने मुझे भेजा है कि मैं बन्दियों को छुटकारे का, और अन्धों को दृष्टि पाने का सन्देश दूं और दलितों को छुड़ाऊं,

  • जकर्याह 9:11–12

    तेरे विषय में यह कि तेरे साथ अपनी वाचा के लहू के कारण मैंने तेरे बन्दियों को सूखे गड्ढे में से स्वतंत्र किया है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).