Loading account

यहूदा 1:24

अब जो ठोकर खाने से तुम्हारी रक्षा कर सकता है, और अपनी महिमा की उपस्थिति में तुम्हें निर्दोष और आनन्दित करके खड़ा कर सकता है,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यहूदा 1

21अपने आपको परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो, और अनन्त जीवन के लिए उत्सुकता से हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की बाट जोहते रहो।

22जो सन्देह करते हैं उन पर दया करो,

23औरों को आग में से झपट कर निकालो, और डरते हूए अन्य लोगों पर दया करो, यहाँ तक कि शरीर द्वारा कलंकित वस्त्रों से भी घृणा करो।

24अब जो ठोकर खाने से तुम्हारी रक्षा कर सकता है, और अपनी महिमा की उपस्थिति में तुम्हें निर्दोष और आनन्दित करके खड़ा कर सकता है,

25उस एकमात्रपरमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव,पराक्रम एवं अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।

पूरा अध्याय पढ़ें: यहूदा 1

संबंधित पद

  • 2 तीमुथियुस 4:18

    प्रभु मुझे प्रत्येक दुज्कर्म से छुड़ाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुंचाएगा। उस की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

  • इफिसियों 3:20

    अब जो ऐसा सामर्थी है, उस सामर्थ्य के अनुसार जो हम में क्रियाशील है, कि हमारी विनती और कल्पना से कहीं अधिक बढ़कर कार्य कर सकता है,

  • कुलुस्सियों 1:22

    फिर भी उसने अपनी शरीरिक देह में मृत्यु के द्वारा तुम से मेल कर लिया है कि तुम्हें अपने समक्ष पवित्र, निष्कलंक और निर्दोष बना कर उपस्थित करे-

  • यूहन्ना 10:29–30

    मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे दिया है, सबसे महान् है, और कोई भी उन्हें पिता के हाथों से नहीं छीन सकता।

  • इब्रानियों 13:20–21

    अब शान्तिदाता परमेश्वर जिसने भेड़ों के महान् रखवाले हमारे प्रभु यीशु को सनातन वाचा के लहू द्वारा मृतकों में से जीवित कर दिया,

  • इफिसियों 5:27

    और उसे एक ऐसी महिमायुक्त कलीसिया बनाकर प्रस्तुत करे, जिसमें न कलंक, न झुर्री, न इनके समान कुछ हो, वरन् पवित्र और निर्दोष हो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).