विलापगीत 3:23
प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान् है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: विलापगीत 3
20निःसन्देह, मैं स्मरण करता हूं, और भीतर ही भीतर मेरा जी बैठ गया है।
21परन्तु मैं इस पर सोचता रहता हूं, इसलिए मेरी आशा बनी रहती हैः
22यहोवा की करुणा के कारण हम मिट नहीं गए, उसकी दया तो अनन्त है।
23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान् है।
24मेरा मन कहता है, “यहोवा मेरा भाग है, इसलिए मेरी आशा उसी में है।”
25जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।
26यहोवा से उद्धार पाने की आशा लगाकर चुपचाप रहना भला है।
संबंधित पद
- इब्रानियों 10:23
आओ, हम अपनी आशा के अंगीकार को अचल होकर दृढ़ता से थामे रहें, क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।
- यशायाह 33:2
हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, हम तेरी ही बाट जोहते आए है। नित्य प्रातः तू हमारा बल, तथा संकट में हमारा उद्धार ठहर।
- सपन्याह 3:5
यहोवा उसके मध्य धर्मी है; वह कोई अन्याय न करेगा। प्रति भोर वह अपना न्याय प्रकट करता है; वह चूकता नहीं परन्तु अन्यायी को लज्जा नहीं आती।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).