Loading account

विलापगीत 3:25

जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: विलापगीत 3

22यहोवा की करुणा के कारण हम मिट नहीं गए, उसकी दया तो अनन्त है।

23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान् है।

24मेरा मन कहता है, “यहोवा मेरा भाग है, इसलिए मेरी आशा उसी में है।”

25जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।

26यहोवा से उद्धार पाने की आशा लगाकर चुपचाप रहना भला है।

27मनुष्य के लिए यह भला है कि वह अपनी जवानी में जुआ उठाए।

28वह अकेला चुप रहे, क्योंकि इसे परमेश्वर ने उस पर रखा है।

पूरा अध्याय पढ़ें: विलापगीत 3

संबंधित पद

  • मीका 7:7–8

    परन्तु मैं तो यहोवा की ओर से ही ताकूंगा, और उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा और मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।

  • यशायाह 40:31

    परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान पंख फैलाकर ऊंचाई पर उड़ेंगे वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, वे चलेंगे पर थकेंगे नही।

  • विलापगीत 3:26

    यहोवा से उद्धार पाने की आशा लगाकर चुपचाप रहना भला है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).