Loading account

लैव्यवस्था 20:26

इस प्रकार तुम मेरे लिए पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं यहोवा पवित्र हूं, और मैंने तुमको अन्य जातियों में से अलग किया है कि तुम मेरे बने रहो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लैव्यवस्था 20

23तुम उन जातियों की प्रथाओं पर मत चलना जिनको मैं तुम्हारे सामने से निकालूँगा, क्योंकि उन्होने ये सब काम किए हैं और इस कारण मुझे उनसे घृणा है।

24अतः मैंने तुमसे कहा है कि तुम उनके देश के अधिकारी होगे, और मैं स्वयं इस देश को जिसमें दूध व मधु की धाराएं बहती हैं, तुम्हारे अधिकार में कर दूँगा। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, जिसने तुमको अन्य जातियों से अलग किया है।

25इसलिए तुम शुद्ध और अशुद्ध पशुओं में, तथा शुद्ध और अशुद्ध पक्षियों में भेद करना, और तुम किसी पक्षी या पशु या भूमि पर रेंगने वाले जन्तु से, जिनको मैंने तुम्हारे लिए अशुद्ध ठहराकर अलग किया है, अपने आपको घृणित न ठहराना।

26इस प्रकार तुम मेरे लिए पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं यहोवा पवित्र हूं, और मैंने तुमको अन्य जातियों में से अलग किया है कि तुम मेरे बने रहो।

27“अब यदि कोई पुरफ़ष या स्त्री, ओझा का कार्य या भूतसिद्धि करे तो वह निश्चय ही मार डाला जाए। पत्थरों से उनका पथराव किया जाए। उनका लहू उनके ही सिर पर पड़ेगा।”

पूरा अध्याय पढ़ें: लैव्यवस्था 20

संबंधित पद

  • 1 पतरस 1:15–16

    परन्तु जैसे तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी समस्त आचरण में पवित्र बनो,

  • लैव्यवस्था 20:7

    अतः तुम अपने आप को पवित्र करो और पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।

  • लैव्यवस्था 20:24

    अतः मैंने तुमसे कहा है कि तुम उनके देश के अधिकारी होगे, और मैं स्वयं इस देश को जिसमें दूध व मधु की धाराएं बहती हैं, तुम्हारे अधिकार में कर दूँगा। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, जिसने तुमको अन्य जातियों से अलग किया है।

  • लैव्यवस्था 19:2

    “इस्राएलियों की सारी मंडली से बात कर और कहः तुम पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा पवित्र हू।

  • व्यवस्थाविवरण 7:6

    “तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिए पवित्र प्रजा है; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे निज प्रजा होने के लिए पृथ्वी भर की सब जातियों में से चुना है।

  • तीतुस 2:14

    उसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले और हमें शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्य करने के लिए सरगर्म हो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).