Loading account

लूका 15:10

मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार एक मन फिराने वाले पापी के लिए परमेश्वर के स्वर्गदूतों की उपस्थिति में आनन्द मनाया जाता है।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 15

7मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार स्वर्ग में भी उन निन्यानबे धर्मियों की अपेक्षा, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं, मन फिराने वाले एक पापी के लिए

8अथवा ऐसी कौन स्त्री होगी जिसके पास चांदी के दस सिक्के हों और एक खो जाए तो वह दीया जलाकर और घर को झाड़-बुहार कर तब तक सावधानी से ढूँढती न रहे जब तक कि वह मिल न जाए?

9जब वह पा लेती है तो अपनी सहेलियों और पड़ोसियों को इकट्ठा करके कहती है, ‘मेरे साथ आनन्द मनाओ, क्योंकि मैंने उस खोए हुए सिक्के को पा लिया है!’

10मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार एक मन फिराने वाले पापी के लिए परमेश्वर के स्वर्गदूतों की उपस्थिति में आनन्द मनाया जाता है।”

11फिर उसने कहा, “किसी मनुष्य के दो पुत्र थेः

12और उनमें से जो छोटा था, उसने पिता से कहा, ‘हे पिता, सम्पत्ति का वह भाग जो मेरे हिस्से में आता है मुझे दे दे।’ उसने अपनी धन-सम्पत्ति उनमें बांट दी।

13बहुत दिन न बीते कि छोटा पुत्र सब कुछ एकत्रित करके दूर देश की यात्रा पर चल पड़ा जहां उसने अपनी सम्पत्ति कुकर्म में उड़ा दी।

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 15

संबंधित पद

  • लूका 15:7

    मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार स्वर्ग में भी उन निन्यानबे धर्मियों की अपेक्षा, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं, मन फिराने वाले एक पापी के लिए

  • यहेजकेल 33:11

    उनसे कह कि प्रभु यहोवा यों कहता हैः मेरे जीवन की सौगन्ध! मुझे दुष्ट की मृत्यु से कोई प्रसन्नता नहीं होती, परन्तु इससे कि दुष्ट अपने मार्ग से फिरे और जीवित रहे। हे इस्राएल के घराने, अपनी दुष्टता के मार्ग से फिर जाओ, फिर जाओ! तुम क्यों मरो?

  • 2 कुरिन्थियों 7:10

    क्योंकि परमेश्वर के इच्छानुसार जो दुख होता है वह ऐसा पश्चात्ताप उत्पन्न करता है जिसका परिणाम उद्धार है, और जिस से पछताना नहीं पड़ता; परन्तु सांसारिक शोक तो मृत्यु उत्पन्न करता है।

  • यहेजकेल 18:23

    प्रभु यहोवा की यह वाणी हैः क्या मैं दुष्ट की मृत्यु से प्रसन्न होता हूं? क्या इसी से नहीं कि वह अपने मार्ग से फिरकर जीवित रहे?

  • लूका 13:5

    मैं कहता हूँ, नहीं, परन्तु जब तक तुम मन न फिराओ तुम सब भी इसी प्रकार नष्ट हो जाओगे।”

  • यहेजकेल 18:32

    जो मरता है उसकी मृत्यु से मैं प्रसन्न नहीं होता,” प्रभु यहोवा की यही वाणी है। इसलिए पश्चात्ताप करो और जीवित रहो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).