लूका 19:10
मनुष्य का पुत्र तो खोए हुओं को ढूंढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 19
7जब लोगों ने यह देखा तो वे सब यह कहकर कुड़कुड़ाने लगेः “वह तो एक पापी मनुष्य का अतिथि बनने गया है।”
8जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, “प्रभु, देख, मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को दे दूँगा, और यदि मैंने किसी से अन्याय करके कुछ भी लिया है तो उसे चौगुना लौटा दूंगा।”
9यीशु ने उसके लिए कहा, “आज इस घर में उद्धार आया है, क्योंकि यह मनुष्य भी इब्राहीम का एक पुत्र है।
10मनुष्य का पुत्र तो खोए हुओं को ढूंढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
11जब लोग इन बातों को सुन रहे थे, वह एक दृष्टान्त कहने लगा, क्योंकि वह यरूशलेम के निकट था और वे सोचते थे कि परमेश्वर का राज्य शीघ्र ही प्रकट होनेपर है।
12इसलिए उसने कहा, “एक कुलीन पुरुष दूर देश को गया कि अपने लिए राज्य पाकर लौट जाए।
13उसने अपने दस दासों को बुलाया और उन्हें दसमीना दिए और उनसे कहा, ‘मेरे लौट आने तक इनसे व्यापार करना।’
संबंधित पद
- यहेजकेल 34:16
“मैं खोई हुई को ढूंढूंगा, भटकी हुई को वापस लाऊंगा, घायल को पट्टी बान्धूंगा, बीमार को सम्भालूंगा, परन्तु मोटी और बलवानों को नष्ट करूंगा। मैं उनकी चरवाही न्याय से करूंगा।
- मत्ती 1:21
वह पुत्र को जन्म देगी और तू उसका नाम यीशु रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”
- 1 तीमुथियुस 1:13–16
यघपि मैं पहिले निन्दा करने वाला, सताने वाला तथा घोर अन्धेर करने वाला व्यक्ति था, फिर भी मुझ पर दया की गई क्योंकि मैंने यह सब अविश्वास की दशा में नासमझी से किया था।
- लूका 5:31–32
यीशु ने उत्तर दिया, “भले-चंगों को चिकित्सक की आवश्यकता नहीं परन्तु रोगियों को होती है।
- लूका 15:4–7
“तुममें से कौन ऐसा मनुष्य है जिसके पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक खो जाए, तो निन्यानबे को खुले चरागाह में छोड़कर, उस खोई हुई को तब तक ढूंढ़ता न रहे जब तक कि वह मिल नहीं जाती?
- मत्ती 9:12–13
परन्तु जब उसने यह सुना तो कहा, “भले चंगों को चिकित्सक की आवश्यकता नहीं, परन्तु बीमारों को होती है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).