Loading account

लूका 6:31

जैसा तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, तुम भी उनके साथ वैसा ही करो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 6

28जो तुम्हें शाप देते हैं उन्हें आशीष दो, जो तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं उनके लिए प्रार्थना करो।

29जो कोई तुम्हारे एक गाल पर थप्पड़ मारे उसकी ओर दूसरा भी फेर दो, जो तुम्हारा चोगा तुमसे छीन ले उसे कुरता लेने से भी न रोको।

30जो कोई तुमसे मांगे उसे दो, और जो कोई तुम्हारी वस्तु छीन ले उससे फिर मत मांगो।

31जैसा तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, तुम भी उनके साथ वैसा ही करो।

32यदि तुम अपने प्रेम करने वालों से ही प्रेम करो तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई है, क्योंकि पापी भी तो अपने प्रेम करने वालों से प्रेम करते हैं।

33यदि तुम अपने भलाई करने वालों के साथ भलाई करो तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई है, क्योंकि पापी भी तो ऐसा ही करते हैं।

34यदि तुम उन्हीं को उधार देते हो जिनसे पाने की आशा है तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी पापियों को उधार देते हैं कि उतना ही फिर पाए।

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 6

संबंधित पद

  • मत्ती 7:12

    इसलिए जैसा कि तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें तुम भी उनके साथ वैसा ही करो, क्योंकि व्यवस्था और नबी यही सिखाते है।

  • गलातियों 5:14

    क्योंकि सम्पूर्ण व्यवस्था इस कथन के एक ही शब्द में पूर्ण हो जाती हैः ‘‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।’’

  • मत्ती 22:39

    और इसी के समान दूसरी यह हैः ‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम कर।’

  • याकूब 2:8–16

    फिर भी, पवित्रशास्त्र के अनुसार यदि तुम उस राजकीय व्यवस्था को कि “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख” पूरा करते हो तो ठीक ही करते हो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).