पुराना नियम · मलाकी · अध्याय 4 / 4
मलाकी 4
1“क्योंकि देखो, वह धधकते भट्ठे- का-सा दिन आता है, जब सब अभिमानी और दुराचारी लोग भूसी के समान हो जाएंगे; और वह आने वाला दिन उन्हें ऐसा भस्म करेगा कि न तो उनकी जड़ और न डालियां बच पाएंगी,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
2“परन्तु तुम्हारे लिए जो मेरे नाम का भय मानते हो धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों से तुम चंगे हो जाओगे, और तुम गौशाले के बछड़े के समान निकल कर चौकड़ी भरोगे।
3तुम दुष्टों को लताड़ डालोगे, क्योंकि मेरे उस तैयार किए हुए दिन में वे तुम्हारे पैरों के नीचे की राख बन जाएंगे,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
4मेरे दास मूसा की व्यवस्था अर्थात् उन विधियों और नियमों को जो मैंने उसे समस्त इस्राएलियों के लिए होरेब में दिए थे, स्मरण रखो।
5देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूंगा।
6और वह माता-पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर,और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा, ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को शाप के द्वारा नष्ट करूं।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)