Loading account

मलाकी 4:2

“परन्तु तुम्हारे लिए जो मेरे नाम का भय मानते हो धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों से तुम चंगे हो जाओगे, और तुम गौशाले के बछड़े के समान निकल कर चौकड़ी भरोगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मलाकी 4

1“क्योंकि देखो, वह धधकते भट्ठे- का-सा दिन आता है, जब सब अभिमानी और दुराचारी लोग भूसी के समान हो जाएंगे; और वह आने वाला दिन उन्हें ऐसा भस्म करेगा कि न तो उनकी जड़ और न डालियां बच पाएंगी,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

2“परन्तु तुम्हारे लिए जो मेरे नाम का भय मानते हो धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों से तुम चंगे हो जाओगे, और तुम गौशाले के बछड़े के समान निकल कर चौकड़ी भरोगे।

3तुम दुष्टों को लताड़ डालोगे, क्योंकि मेरे उस तैयार किए हुए दिन में वे तुम्हारे पैरों के नीचे की राख बन जाएंगे,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

4मेरे दास मूसा की व्यवस्था अर्थात् उन विधियों और नियमों को जो मैंने उसे समस्त इस्राएलियों के लिए होरेब में दिए थे, स्मरण रखो।

5देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूंगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: मलाकी 4

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 33:6

    देखो, मैं इन नगर को स्वास्थ्य और चंगाई दूंगा और मेैं उनको चंगा करूंगा, और मैं उन पर सच्चाई और शान्ति को बहुतायत से प्रकट करूंगा।

  • यशायाह 30:26

    जिस दिन यहोवा अपनी प्रजा के घाव पर पट्टी बान्धेगा और अपने प्रकोप से लगी चोट को चंगा करेगा, उस दिन चन्द्रमा का प्रकाश सूर्य के प्रकाश जैसा तथा सूर्य का प्रकाश सात गुना अर्थात् सात दिन के प्रकाश के बराबर हो जाएगा।

  • लूका 1:78

    हमारे परमेश्वर की अपार करुणा के कारण हमपर ऊपर से सूर्याेदय का प्रकाश चमकेगा,

  • यूहन्ना 8:12

    यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ। जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में न चलेगा, वरन् जीवन की ज्योति पाएगा।”

  • यशायाह 53:5

    परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण बेधा गया, वह हमारे अधर्म के कामों के लिए कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिए उस पर ताड़ना पड़ी, उसके कोड़े खाने से हम चंगे हुए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).