Loading account

मरकुस 1:15

और यह कहने लगा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य सन्निकट है, मन फ्रिफ़राओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मरकुस 1

12और आत्मा ने तुरन्त उसे जंगल की ओर जाने को प्रेरित किया।

13और चालीस दिन तक जंगल में उसकी परीक्षा शैतान द्वारा होती रही। वह वहां जंगली जन्तुओं के साथ रहा और स्वर्गदूत उसकी सेवा-टहल करते रहे।

14यूहन्ना के बन्दी बना लिए जाने के बाद यीशु परमेश्वर का सुसमाचार सुनाता हुआ गलील में आया

15और यह कहने लगा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य सन्निकट है, मन फ्रिफ़राओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”

16जब वह गलील सागर के किनारे-किनारे जा रहा था, तो उसने शमौन तथा उसके भाई अन्द्रियास को सागर में जाल डालते देखा, क्योंकि वे मछुए थे।

17यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे आओ, और मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊंगा।”

18वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे चल पड़े।

पूरा अध्याय पढ़ें: मरकुस 1

संबंधित पद

  • मत्ती 3:2

    “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”

  • मत्ती 4:17

    उस समय से यीशु ने यह प्रचार करना और कहना आरम्भ कियाः “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”

  • प्रेरितों के काम 2:36–38

    इसलिए इस्राएल का सम्पूणर््ा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसे ‘प्रभु’ और ‘मसीह’ दोनों ही ठहराया-इसी यीशु को जिसे तुमने क्रूस पर चढ़ाया।”

  • प्रेरितों के काम 20:21

    मैं यहूदी तथा यूनानी दोनों को ही दृढ़तापूर्वक साक्षी देता रहा कि परमेश्वर की ओर मन फिराओ और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करो।

  • इफिसियों 1:10

    ऐसे प्रबन्ध के उद्देशय से कि समयों के पूरे होने पर वह सब कुछ जो स्वर्ग और पृथ्वी पर है, मसीह में एकत्रित करे।

  • गलातियों 4:4

    परन्तु जब समय पूरा हुआ तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा जो स्त्री से उत्पन्न हुआ और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).