Loading account

मरकुस 16:15

उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मरकुस 16

12इसके पश्चात् वह दूसरे रूप में उनमें से दो को जब वे गांव की ओर जा रहे थे, दिखाई दिया।

13उन्होेंने जाकर दूसरों को भी यह समाचार दिया, परन्तु उन्होंने भी विश्वास नहीं किया।

14तत्पश्चात वह उन ग्यारहों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे, दिखाई दिया; और उसने उनके अविश्वास और मन की कठोरता पर उनकी भर्त्सना की, क्योंकि उन्होंने उनका जिन्होंने उसके जी उठने के पश्चात् उसे देखा था विश्वास नहीं किया था।

15उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।

16जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले, वह उद्धार पाएगा, परन्तु जो विश्वास न करे वह दोषी ठहराया जाएगा

17और विश्वास करने वालों में ये चिह्न दिखाई देंगेः मेरे नाम से वे दुष्टात्माओं को निकालेंगे, तथा नई-नई भाषाएं बोलेंगे;

18वे सांपों को उठा लेंगे, और यदि वे प्राणघातक विज भी पी जाएं तो इससे उनकी हानि न होगी; वे बीमाराें पर हाथ रखेंगे और वे चंगे हो जाएंगे।”

पूरा अध्याय पढ़ें: मरकुस 16

संबंधित पद

  • मत्ती 28:19

    इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

  • मरकुस 13:10

    और अवश्य है कि पहले सुसमाचार सब जातियों में प्रचार किया जाए।

  • प्रेरितों के काम 1:8

    परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे, और यरूशलेम, सारे यहूदिया और सामरिया में, यहां तक कि पृथ्वी के छोर तक तुम मेरे साक्षी होगे।”

  • लूका 24:47–48

    और यरूशलेम से प्रारम्भ करके सब जातियों में उसके नाम से पापों की क्षमा के लिए मनफिराव का प्रचार किया जाएगा।

  • यूहन्ना 15:16

    तुमने मुझे नहीं चुना, परन्तु मैंने तुम्हे चुना और तुम्हें नियुक्त किया कि तुम फल लाओ और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो वह तुम्हें दे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).