नया नियम · मरकुस · अध्याय 16 / 16
मरकुस 16
1जब सब्त समाप्त हो गया, मरियम मगदलीनी, याकूब की माता मरियम और सलोमी ने मसाले मोल लिए कि आकर उस पर मलें
2और सप्ताह के पहले दिन बड़े सवेरे सूर्याेदय होते ही वे कब्र पर आईं।
3वे आपस में कह रही थीं, “कौन हमारे लिए क़ब्र के द्वार से पत्थर हटाएगा?”
4तब उन्होंने आंखें उठाकर देखा कि पत्थर बहुत बड़ा होने पर भी दूर लुढ़का हुआ है।
5कब्र में प्रवेश करने पर उन्होंने एक युवक को "वेत वस्त्र पहने दाहिनी ओर बैठे देखा; और वे चकित हुईं।
6उसने उनसे कहा, “चकित मत हो। तुम यीशु नासरी को जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूंढ रही हो। वह जी उठा है, यहां नहीं है। देखो, यही वह स्थान है जहां उन्होंने उसे रखा था।
7परन्तु जाओ, उसके चेलों और पतरस को बताओ कि वह तुमसे पहले गलील जाएगा और तुम उसे वहां देखोगे, जैसा कि उसने तुमसे कहा था।”
8वे वहां से निकलीं और कब्र से भाग गईं, क्योंकि कँपकँपी और विस्मय उनपर छा गया था; और उन्होंने किसी से भी कुछ नहीं कहा, क्योंकि वे भयभीत थी।
9[जी उठने के पश्चात् सप्ताह के पहले दिन बहुत सेवेरे ही, वह सबसे पहले मरियम मगदलीनी को जिसमें से उसने सात दुष्टात्माएं निकाली थीं, दिखाई दिया।
10उसने जाकर यह समाचार यीशु के साथियों कोे सुनाया जो शोक कर रहे और रो रहे थे।
11जब उन्होंने यह सुना कि वह जीवित है और उसको दिखाई दिया, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ।
12इसके पश्चात् वह दूसरे रूप में उनमें से दो को जब वे गांव की ओर जा रहे थे, दिखाई दिया।
13उन्होेंने जाकर दूसरों को भी यह समाचार दिया, परन्तु उन्होंने भी विश्वास नहीं किया।
14तत्पश्चात वह उन ग्यारहों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे, दिखाई दिया; और उसने उनके अविश्वास और मन की कठोरता पर उनकी भर्त्सना की, क्योंकि उन्होंने उनका जिन्होंने उसके जी उठने के पश्चात् उसे देखा था विश्वास नहीं किया था।
15उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।
16जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले, वह उद्धार पाएगा, परन्तु जो विश्वास न करे वह दोषी ठहराया जाएगा
17और विश्वास करने वालों में ये चिह्न दिखाई देंगेः मेरे नाम से वे दुष्टात्माओं को निकालेंगे, तथा नई-नई भाषाएं बोलेंगे;
18वे सांपों को उठा लेंगे, और यदि वे प्राणघातक विज भी पी जाएं तो इससे उनकी हानि न होगी; वे बीमाराें पर हाथ रखेंगे और वे चंगे हो जाएंगे।”
19अतः जब प्रभु यीशु उनसे बातें कर चुका, तो वह स्वर्ग में उठा लिया गया, और परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठ गया।
20और उन्होंने जाकर सब जगह प्रचार किया, और प्रभु उनके साथ काम करता रहा, और वचन को उन चिह्नों के द्वारा जो साथ-साथ होते थे, दृढ़ करता रहा।]
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)