मरकुस 9:23
यीशु ने उससे कहा, “क्या? ‘यदि तू कर सकता है!’ विश्वास करने वाले के लिए सब कुछ सम्भव है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मरकुस 9
20वे लड़के को उसके पास लाए। और जब उसने उसे देखा तो तुरन्त उस आत्मा ने उसे मरोड़ा और वह भूमि पर गिरकर मुंह से फेन निकालते हुए इधर-उधर लोटने लगा।
21और उसने उसके पिता से पूछा, “इसे कब से ऐसा हो रहा है?” उसने उत्तर दिया, ‘‘बचपन से।
22उसने इसे नाश करने के लिए कभी आग में तो कभी पानी में गिराया। परन्तु यदि तू कुछ कर सकता है तो हमपर तरस खाकर हमारी सहायता कर।”
23यीशु ने उससे कहा, “क्या? ‘यदि तू कर सकता है!’ विश्वास करने वाले के लिए सब कुछ सम्भव है।”
24बालक के पिता ने तुरन्त चिल्लाकर कहा, मैं विश्वास करता हूँ, मेरे अविश्वास का उपचार कर।”
25और जब यीशु ने देखा कि भीड़ बहुत बढ़ती जा रही है तब उसने अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डांटा, “हे गूंगी और बहरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ कि इसमें से निकल आ और फिर कभी इसमें प्रवेश न करना।”
26और वह चिल्लाकर और उसे बहुत मरोड़कर उसमें से निकल गई; और बालक मरा हुआ-सा हो गया कि उनमें से अधिकांश ने कहा, “वह तो मर गया।”
संबंधित पद
- यूहन्ना 11:40
यीशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुझसे नहीं कहा कि यदि तू विश्वास करेगी तो परमेश्वर की महिमा देखेगी?”
- इब्रानियों 11:6
विश्वास के बिना उसे प्रसन्न करना असम्भव है, क्योंकि जो कोई परमेश्वर के पास आता है, उसके लिए यह विश्वास करना आवश्यक है कि वह है, और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।
- मत्ती 17:20
उसने उनसे कहा, “अपने विश्वास की कमी के कारण, क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यदि तुममें राई के दाने के बराबर भी विश्वास हो तो इस पहाड़ से कहोगे, ‘यहां से हटकर वहां जा,’ और वह हट जाएगा, और तुम्हारे लिए कुछ भी असम्भव न होगा।
- मरकुस 11:23
मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कोई इस पर्वत से कहे, ‘उखड़ जा और समुद्र में जा पड़,’ और अपने मन में सन्देह न करे, परन्तु जो कुछ उसने कहा, विश्वास करे कि हो जाएगा तो उसके लिए वह हो जाएगा।
- मत्ती 21:21–22
यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यदि तुम विश्वास रखो और संदेह न करो तो न केवल यह करोगे जो इस अंजीर के पेड़ के साथ किया गया, परन्तु यदि इस पर्वत से भी कहो, ‘उखड़ जा और समुद्र में जा पड़,’ तो यह हो जाएगा।
- लूका 17:6
प्रभु ने कहा, “यदि तुममें राई के दाने के बराबर विश्वास होता और तुम इस शहतूत के पेड़ से कहते, ‘उखड़कर समुद्र में लग जा’, तो वह तुम्हारी मान लेता।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).