मत्ती 25:40
“इस पर राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जो कुछ तुमने मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी भी एक के साथ किया, वह मेरे साथ किया।’
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 25
37“तब धर्मी उसे उत्तर देंगे, ‘प्रभु, हमने तुझे कब भूखा देखा और भोजन कराया, या प्यासा देखा और पानी पिलाया?
38और हमने कब तुझे परदेशी देखा और अपने घर में ठहराया या नंगा देखा और कपड़े पहनाए?
39हमने कब तुझे बीमार या बन्दीगृह में देखा और तुझसे मिलने आए?’
40“इस पर राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जो कुछ तुमने मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी भी एक के साथ किया, वह मेरे साथ किया।’
41“तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, ‘हे शापित लोगो, मुझ से दूर होकर उस अनन्त अग्नि में जा पड़ो जो शैतान और उसके दूतों के लिए तैयार की गई है!
42मैं भूखा था, तुमने मुझे कुछ खाने को नहीं दिया; प्यासा था, तुमने मुझे पानी नहीं पिलाया;
43परदेशी था, तुमने मुझे अपने घर में नहीं ठहराया; नंगा था, तुमने मुझे कपड़े नहीं पहनाए; बीमार और बन्दीगृह में था, तुम मुझे देखने नहीं आए।’
संबंधित पद
- नीतिवचन 19:17
जो निर्धन पर दया दिखाता है वह यहोवा को उधार देता है, और यहोवा उसके इस भले कार्य का प्रतिफल देगा।
- नीतिवचन 14:31
जो कंगाल को सताता है, वह उसके सृजक का अपमान करता है, परन्तु जो दीन-दरिद्रों पर दया करता है, वह परमेश्वर का आदर करता है।
- मत्ती 10:42
जो कोई इन छोटों में से किसी एक को चेला जान कर ठण्डे पानी का एक गिलास भी पीने को दे तो मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह अपना प्रतिफल कदापि नहीं खोएगा।”
- मरकुस 9:41
जो कोई तुम्हें मसीह का होने के कारण एक गिलास पानी पिलाए, तो मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह अपना प्रतिफल कदापि न खोएगा।
- 1 पतरस 1:22
जबकि तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए सत्य का पालन करके अपनी आत्माओं को पवित्र किया है तो हृदय की सच्ची लगन के साथ एक दूसरे से प्रेम करो,
- मत्ती 18:5–6
और जो र्कोई मेरे नाम से ऐसे एक बच्चे को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).