Loading account

मत्ती 28:19

इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 28

16तत्पश्चात, ग्यारह चेले गलील के उस पर्वत पर गए जिसे यीशु ने बताया था,

17और जब उन्होंने उसे देखा तो उसको दण्डवत् किया, परन्तु किसी-किसी को सन्देह हुआ।

18तब यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

19इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

20और जो-जो आज्ञाएं मैंने तुम्हें दी हैं उनका पालन करना सिखाओ। और देखो, मैं युग के अन्त तक सदैव तुम्हारे साथ हूँ।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 28

संबंधित पद

  • मरकुस 16:15–16

    उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।

  • प्रेरितों के काम 2:38–39

    पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।

  • प्रेरितों के काम 1:8

    परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे, और यरूशलेम, सारे यहूदिया और सामरिया में, यहां तक कि पृथ्वी के छोर तक तुम मेरे साक्षी होगे।”

  • लूका 24:47–48

    और यरूशलेम से प्रारम्भ करके सब जातियों में उसके नाम से पापों की क्षमा के लिए मनफिराव का प्रचार किया जाएगा।

  • प्रेरितों के काम 19:3–5

    तब उसने कहा, ‘‘फिर तुमने किसका बपतिस्मा लिया?” उन्होंने कहा, ‘‘यूहन्ना का बपतिस्मा।”

  • यशायाह 49:6

    वह अब यों कहता हैः “यह तो एक हल्की-सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने इस्राएल के बचाए हुए लोगों को लौटा ले आने के लिए मेरा दास ठहरे। मैं जाति-जाति के लोगों के लिए तुझे ज्योति भी ठहराऊंगा जिससे कि मेरा उद्धार पृथ्वी के छोर-छोर तक पहुंच जाए।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).