Loading account

मत्ती 5:6

धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

3“धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

4धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि वे सांत्वना पाएंगे।

5धन्य हैं वे जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।

6धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएंगे।

7धन्य हैं वे जो दयावन्त हैं, क्योंकि उन पर दया की जाएगी।

8धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।

9धन्य हैं वे जो मेल कराने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • यूहन्ना 4:14

    परन्तु जो कोई उस जल में से जो मैं उसे दूंगा पीएगा, वह फिर कभी प्यासा न होगा, परन्तु वह जल जो मैं उसे दूंगा वह उसमें अनन्तजीवन तक के लिए उमड़ने वाला जल का सोता बन जाएगा।”

  • यूहन्ना 6:27

    उस भोजन के लिए परिश्रम न करो जो नशवर है, परन्तु उस भोजन के लिए जो अनन्त जीवन तक बना रहता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर अपनी छाप लगाई है।”

  • यूहन्ना 6:48–58

    जीवन की रोटी मैं हूँ।

  • यशायाह 55:1–3

    “हे सब प्यासे लोगों, पानी के पास आओ! और जिनके पास रुपया न हो, तुम भी आकर मोल लो और खाओ! आओ, दाखमधु और दूध बिना रुपया और बिना दाम लो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).