Loading account

मत्ती 7:14

परन्तु छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है और थोड़े ही हैं जो उसे पाते है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 7

11अतः जब तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं और अधिक क्यों न देगा?

12इसलिए जैसा कि तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें तुम भी उनके साथ वैसा ही करो, क्योंकि व्यवस्था और नबी यही सिखाते है।

13“सकरे फाटक से प्रवेश करो; क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है, और बहुत-से हैं जो उससे प्रवेश करते है।

14परन्तु छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है और थोड़े ही हैं जो उसे पाते है।

15“झूठे नबियों से सावधान रहो जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु भीतर से वे भूखे, फाड़-खाने वाले भेड़िए है।

16उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे। क्या कँटीली झाड़ियों से अंगूर या कांटों से अंजीर तोड़े जाते हैं?

17इसी प्रकार प्रत्येक अच्छा पेड़ अच्छा फल देता है, परन्तु निकम्मा पेड़ बुरा फल देता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 7

संबंधित पद

  • लूका 13:23–30

    तब किसी ने उससे कहा, “हे प्रभु, क्या उद्धार पाने वाले थोड़े ही हैं?” उसने उनसे कहा,

  • मत्ती 22:14

    क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं, परन्तु चुने हुए थोड़े है।”

  • मत्ती 16:24–25

    तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो अपनेआप का इनकार करे कि अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले।

  • रोमियों 12:2

    इस संसार के अनुरूप न बनो, परन्तु अपने मन के नए हो जाने से तुम परिवर्तित हो जाओ कि परमेश्वर की भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध इच्छा को तुम अनुभव से मालूम करते रहो।

  • यशायाह 35:8

    वहां एक सड़क अर्थात् राजमार्ग होगा और उसे “पवित्र मार्ग” कहा जाएगां अशुद्ध जन उस पर न चलने पाएगा; पर यह उन्हीं के लिए होगा जो उस मार्ग पर चलते हैं, मूर्ख तो उस पर पैर भी न रखने पाएंगे।

  • मरकुस 8:34

    उसने जनसमूह सहित चेलों को पास बुलाया और लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो वह अपने आप का परित्याग करे, और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे चले।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).